डिवाइडर कार्य को मिली गति (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

डिवाइडर कार्य को मिली गति, सुरक्षात्मक उपाययोजना की ओर अनदेखी, घट रही दुर्घटनाएं

Wardha District: वर्धा शहर में रेलवे स्टेशन मार्ग का गत अनेक वर्ष से प्रलंबित डिवाइडर व अन्य कार्य को इन दिनों गति दी जा रही है़। जिससे मार्ग की समस्या निश्चित ही दूर होगी़।

आंचल लोखंडे

Wardha News: शहर में रेलवे स्टेशन मार्ग का गत अनेक वर्ष से प्रलंबित डिवाइडर व अन्य कार्य को इन दिनों गति दी जा रही है़। जिससे मार्ग की समस्या निश्चित ही दूर होगी़। किंतु, कार्य के दौरान सुरक्षात्मक उपाययोजना की ओर अनदेखी होने से वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है़। समस्या की ओर ध्यान देने की मांग की जा रही है़।

शास्त्री चौक से बजाज चौक तक सडक का सीमेंटीकरण करने के बाद ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर भाग गया था़। इसके बाद संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की भी जानकारी है़। किंतु, डिवाइडर, सड़क किनारे पेविंग ब्लाक व अन्य कार्य प्रलंबित होने से आवागमन करने में दिक्कत आ रही थी़। मार्ग पर अनधिकृत रूप से अतिक्रमण करने से यातायात की समस्या गंभीर बनी हुई थी़।

शास्त्री चौक से बजाज चौक तक मार्ग का कार्य प्रलंबित

इसी मार्ग की तरह ही बजाज चौक के पुल के विस्तारीकरण का कार्य प्रस्तावित था़। हाल ही में पुल का कार्य भी पूर्ण हो गया है़। जल्द ही पुल आवागमन के लिए शुरू किया जानेवाला है़। ऐसे में पुल शुरू करने के पहले रेलवे स्टेशन मार्ग व बस स्थानक के सामने वाले मार्ग का अधूरा कार्य पूर्ण करने की मांग की गई थी़। जिसे ध्यान में रखते हुए हाल ही में शास्त्री चौक से बजाज चौक तक मार्ग का प्रलंबित कार्य पूर्ण किया जा रहा है़।

सुरक्षात्मक उपाययोजना पर अनदेखी

डिवाइडर का निर्माणकार्य इन दिनों प्रगतिपथ पर है़ लेकिन इस दौरान पेविंग ब्लॉक तैयार करने के ब्लाक सड़क के बीच ही रख दिए गए है़। इतना ही नहीं तो कुछ जगह सड़क की क्रासिंग पर खुदाई करने के बाद वैसे ही खुली रख दी है़। संबंधित ठेकेदार ने बैरीकेट्स लगाना जरूरी था़। लेकिन सुरक्षात्मक उपाययोजना पर अनदेखी करने से इस यातायात वाले मार्ग पर दुर्घटना हो रही है़। समस्या की ओर ध्यान देने की मांग की जा रही है़।

बस स्टैंड के सामने भी मरम्मत करें

बस स्थानक के सामने डिवाइडर बनाने के बावजूद भी चेंबर होने से जहां गड्ढे तैयार हो गए है़ं। कुछ जगह सीमेंटीकरण के बाद पेविंग ब्लॉक लगाकर फुटपाथ समतल नहीं किया गया है़। जिसकी वजह से वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है़ं। बस स्थानक के सामने भी जरूरी मरम्मतकार्य करें, ऐसी मांग की जा रही है़।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा