उम्मीदवारी पाने इच्छुकों में मची होड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

उम्मीदवारी पाने इच्छुकों में मची होड़, सांसद और विधायकों के बीच कांटे की टक्कर

BJP Candidate: आर्वी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज। मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी और अन्य दलों के दावेदारों में कड़ी टक्कर। आरक्षण सामान्य महिला के लिए घोषित किया है।

आंचल लोखंडे

Arvi Municipal Election: राज्य सरकार ने नगर परिषद (म्युनिसिपल काउंसिल) के नगराध्यक्ष (मेयर) और पार्षद पदों के चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। अब जल्द ही आचार संहिता लागू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि चुनाव नवंबर के बाद आयोजित किए जाएंगे।

इसी को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। नगराध्यक्ष पद को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जिसके चलते इस पद की उम्मीदवारी पाने के लिए कई महिला नेताओं ने अपने राजनीतिक वरिष्ठों के पास लॉबिंग शुरू कर दी है।

भाजपा में बढ़ी दावेदारों की लाइन

चूंकि क्षेत्र के सांसद अमर काले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) हैं और उनके पिछले अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वे समय रहते अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। दूसरी ओर, सत्ताधारी भाजपा में टिकट के लिए भारी होड़ मच गई है। दोनों भाजपा विधायक अपने-अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा की ओर से नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवारी किसे मिलेगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह टिकट किसी समर्पित और ईमानदार पार्टी कार्यकर्ता को मिलना चाहिए, जो जनता की सेवा में सक्रिय हो।

भाजपा से संभावित उम्मीदवारों की सूची

भाजपा में संभावित उम्मीदवारों की सूची लंबी है, जिसमें प्रमुख नाम शामिल हैं। भाग्यश्री सुधीर केचे (विधायक दादाराव केचे की पुत्रवधू), माधुरी राम निस्ताने, स्नेहा गौरव जाजू, स्नेहल सुमित शिंगणे, दीपा सुरेश मोटवानी, छाया बाजपेयी, वर्षा ठाकुर, नंदिनी पुरोहित, विशाखा विनय डोले, सारिका लोखंडे, उषा सोनटक्के, चंदा अग्रवाल, और कहारे आदि।

गठबंधन पर असमंजस बरकरार

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) और महायुति (भाजपा गठबंधन) अपने घटक दलों के साथ अलग-अलग या साझा रूप से चुनाव लड़ेंगे। महाविकास आघाड़ी की ओर से उम्मीदवार का फैसला सांसद अमर काले करेंगे, जबकि महायुति में यह निर्णय भाजपा विधायकगण लेंगे। वहीं, कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह स्वबल पर चुनाव लड़ेगी।

अन्य दलों राष्ट्रवादी पार्टी (अजित पवार गुट), बसपा, शिवसेना (शिंदे गुट व उद्धव ठाकरे गुट), मनसे, रिपब्लिकन पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों में से कौन मैदान में उतरेगा, यह चुनाव की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नगराध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला दो सत्ताधारी विधायकों और एक सांसद के बीच कांटे का होने वाला है।

नगर परिषद में होंगे 26 सदस्य

आर्वी नगर परिषद के अंतर्गत कुल 12 प्रभाग हैं। परिषद में 25 पार्षद और 1 नगराध्यक्ष मिलाकर कुल 26 सदस्य होंगे। मौजूदा जनगणना के अनुसार, आर्वी नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 42,222 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक महिला नगराध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें