husband, domestic dispute murder (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वारदात: पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोंटकर हत्या, आर्वी के मायाबाई वार्ड की घटना

Arvi Murder Case: आर्वी के मायाबाई वार्ड में पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

आंचल लोखंडे

Wardha Crime News: आर्वी के मायाबाई वार्ड में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, मायाबाई वार्ड निवासी रामदास मंगल गायकवाड (47) अपनी पत्नी रंजना गायकवाड के चरित्र पर संदेह करता था और अक्सर उसके साथ विवाद कर मारपीट करता था। शुक्रवार, 13 फरवरी को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, ऐसा उनके बेटे ने शिकायत में बताया है। बाद में मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ और सभी परिजन भोजन कर सो गए।

बेहोशी की हालत में मिली महिला

मध्यरात्रि में रामदास ने बेटे को जगाकर रंजना के घर में न दिखने की बात कही। इसी दौरान शौचालय की ओर से मां की चीख सुनाई देने पर बेटा वहां पहुंचा। रंजना बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने उसे अमरावती के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने गला घोंटने की पुष्टि की। उपचार के दौरान 15 फरवरी को रंजना की मृत्यु हो गई।

पति ने जुर्म कबूला

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पति रामदास गायकवाड को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पत्नी की ब्लाउज से गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला