नितिन गडकरी (Image- Social Media) 
महाराष्ट्र

नेता जहां जाते हैं आग लगाते हैं...धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए, नितिन गडकरी ने किसे दी नसीहत?

Nitin Gadkari News: पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का दर्द एक बार फिर छलका है।

अर्पित शुक्ला

Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नेताओं और मंत्रियों को धार्मिक गतिविधियों से दूर रखने की सलाह दी है। रविवार को उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में कहा कि मंत्रियों और नेताओं को धार्मिक गतिविधियों से दूर रखें। धर्म के नाम पर राजनीति समाज के लिए हानिकारक है। राजनेता जहां भी प्रवेश करते हैं, आग लगाए बिना नहीं रुक सकते। गडकरी ने आगे कहा कि अगर धर्म को सत्ता के हाथों में दिया जाएगा, तो इससे केवल नुकसान होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान काफी चर्चित हो गया है।

गौरतलब है कि नितिन गडकरी अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सच बोलना मना है। केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में महानुभाव पंथ कार्यक्रम में यह बड़ा बयान दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्य, सामाजिक कार्य और राजनीतिक कार्य अलग-अलग हैं। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है।

कुछ राजनेता धर्म का इस्तेमाल करते हैं

गडकरी ने कहा कि कुछ राजनेता इसका इस्तेमाल करते हैं मैं जिस क्षेत्र (राजनीति) में हूँ, वहाँ दिल से सच बोलना मना है। ऐसा करना बहुत मुश्किल है। नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में कहा कि मैं कोई अधिकारी नहीं हूँ, लेकिन मेरा अनुभव है कि मैं जिस क्षेत्र में काम करता हूँ, वहाँ दिल से सच बोलना मना है।

राजनीति में जोश के साथ काम करने वाले लोग

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में जोश, उत्साह और आनंद के साथ काम करने वाले लोग होते हैं, हालाँकि, जो लोगों को सबसे अच्छे से बेवकूफ बना सकता है, वही सबसे अच्छा नेता हो सकता है। गडकरी ने यह भी कहा कि कुछ हासिल करने का एक शॉर्टकट होता है, ऐसा करने से मंजिल अधूरी रह जाती है। गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा सदस्य हैं।

मां की याद में बनाया अस्पताल

इससे पहले नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मां भानुताई गडकरी के नाम पर ‘भानुताई गडकरी मेमोरियल डाईग्नोस्टिक सेंटर’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, उत्तर नागपुर में गरीबों की सेवा के लिए एक उत्कृष्ट डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू करने पर मैं नितिन गडकरी और कंचनताई का आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम फडणवीस ने कहा कि भानुताई गडकरी ने अपने समय में समाज की सेवा की। उसी प्रेरणा से गडकरी महाराष्ट्र के लिए एक सफल मंत्री के रूप में काम करने के बाद देश के लिए भी प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। रोजगार और कृषि क्षेत्र में इन्होंने सराहनीय पहल किए हैं। लेकिन, गरीब मरीजों की सेवा उनका सबसे प्रिय कार्य है और इस दिशा में वे हमेशा तत्पर रहते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी कर रहे सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात