महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, लाडली बहन योजना के आवेदन की तारीख बढ़ी

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) के तहत आवेदन के लिए समय सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी देते हुए कहा कि योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए पात्र महिलाओं द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) के तहत आवेदन के लिए समय सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआत में इस योजना के लिए आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई तय की गई थी, लेकिन काफी संख्या में आवेदन मिलने के कारण इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। तटकरे ने कहा कि योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए पात्र महिलाओं द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए एक प्रमुख योजना के तौर पर जून के अंत में बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी। इससे राज्य के राजकोष पर सालाना 46,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अंदेशा है। इस योजना के तहत, 21-65 वर्ष की उन विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे जिन लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए तक होगी।

मंत्री तटकरे ने दी जानकारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा की महिला सशक्तिकरण की क्रांति जारी रहेगी। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लिए नामांकन सितंबर माह में जारी रहेगा। जिन महिला-बहनों ने योजना के लिए नामांकन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने ने महिलाओं से अपील करते हुए लिखा कि ''परिवर्तन के साक्षी मत बनो.. एक वास्तुकार बनो.. मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में भाग लो!''

अजित पवार कर रहे प्रचार

बता दें कि सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले लाडली बहन योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव में इसका फायदा उठाने के लिए उपमुख्मंत्री अजित पवार पूरे राज्य को दौरा कर रहे हैं, और इस योजना को जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?