SS Group Jewellers Ganeshotsav: उल्हासनगर में सिरू चौक परिसर स्थित सोनारा गली में एसएस ग्रुप ज्वैलर्स समूह द्वारा गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया गया।गणेश चतुर्दशी पर बप्पा की महाआरती के बाद गाजे बाजे और नाच गाने के साथ बप्पा की भव्य प्रतिमा को विसर्जित कर विदाई की गई और अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना की गई।
उल्हासनगर सिरु चौक स्थित सोनारा गली में SS ग्रुप का गणपति उत्सव पिछले 20 वर्षों से धूम धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर उपस्थित सोनारा नवजवान मंडल पंचायत के अध्यक्ष अनिल कटेजा ने सारे शहर वासियों को गणेशोत्सव की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा का दर्शन करने पूर्व विधायक सुरेश उर्फ पप्पू कालानी, समाज सेवक प्रकाश माखीजा, बाबू माखीजा भी अपने मित्रों सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। SS ग्रुप के सुशील रिझवानी, राजा बदलानी मनोज पाहुजा जैकी लालचंदानी, मनीष वलेचा, मुकेश भाई, अजीत भाई मोती भाई, विजय वलेचा, कन्हैया वलेचा अपने कई मित्रों और भक्तों के साथ गणेशोत्सव में शामिल हुए अनिल कटेजा और सभी सहयोगियों ने पुलिस बंदोबस्त और पुलिस के सकारात्मक सहयोग के लिए पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।
श्री गणेश उत्सव के जश्न में पूर्व विधायक सुरेश उर्फ पप्पू कालानी भी शामिल हुए और बप्पा की पूजा अर्चना की जिनका स्वागत सुनारा नवजवान पंचायत मंडल के अध्यक्ष अनिल कटेजा, सुशील रिजवानी,गोलू बलेचा एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।