Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

Faridabad Namo Marathon 2026: फरीदाबाद में आयोजित 'नमो' मैराथन में 1.35 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। सीएम नायब सैनी और क्रिकेटर शिखर धवन ने हरी झंडी दिखाकर 'नशा मुक्त हरियाणा' का संकल्प लिया।
CM Nayab Saini Faridabad Namo Marathon 2026
सीएम नायब सैनी फरीदाबाद नमो मैराथन 2026सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CM Nayab Saini Nasha Mukt Haryana Abhiyan: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को 'नमो' मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिखर धवन के साथ मिलकर इस मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान 1,35,000 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर 'नशा मुक्त हरियाणा' का संकल्प दोहराया।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि "नशा-मुक्त" हरियाणा हमारा संकल्प है, "स्वस्थ हरियाणा" हमारी पहचान है और "विकसित भारत" हमारा लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को राष्ट्र-निर्माण में लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर सीएम ने मैराथन में पहुंचे सभी लोगों को न तो खुद नशा करने और न ही किसी अन्य को करने देने की शपथ भी दिलाई।

नायब सिंह सैनी का हुआ भव्य स्वागत

फरीदाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनी ने 'नमो' मैराथन को हरी झंडी दिखाई और सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यहां युवाओं का जनसैलाब उमड़ा है। मैं आप सभी को इस नमो मैराथन के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं सूरजकुंड की पवित्र धरती से पूरे फरीदाबाद को प्रणाम करता हूं।

1,35,000 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

सीएम सैनी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम नशीले पदार्थों से दूर रहें और अपने युवाओं और हरियाणा को नशा-मुक्त बनाएं। मैं आपका उत्साह देख सकता हूं। यह सचमुच मुझे बहुत खुशी देता है। जब इस नमो मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, तो 1,35,000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और आज 1,35,000 से अधिक प्रतिभागी इस दौड़ में शामिल हो रहे हैं।"

CM Nayab Saini Faridabad Namo Marathon 2026
86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

नशा-मुक्त हरियाणा बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी को शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि न तो हम खुद नशा करेंगे और न ही किसी और को ऐसा करने देंगे। हम युवाओं की ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण में लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि 'नशा-मुक्त' हरियाणा हमारा संकल्प है, 'स्वस्थ हरियाणा' हमारी पहचान है और 'विकसित भारत' हमारा लक्ष्य है। उन्होंने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि हर घर में हंसी और हर आंगन में खुशहाली हो। अब नशे की जगह सपनों का उजाला होगा और हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com