उल्हासनगर में बिजली व्यवस्था सुधार बैठक (फोटो सोर्स- नवभारत)
ठाणे

बदलाव दिखना चाहिए, वरना तबादला तय... उल्हासनगर की बिजली व्यवस्था सुधारने महावितरण का बड़ा प्लान

Ulhasnagar Electricity Problem Mahavitaran News: उल्हासनगर में बिजली संकट दूर करने के लिए महावितरण 100 नए ट्रांसफॉर्मर, अंडरग्राउंड केबलिंग और स्मार्ट मीटर शिकायतों के लिए विशेष वैन उपलब्ध कराएगा।

अशोक वर्मा, वेदांत जोशी

MLA Kumar Ailani Power Supply Meeting: शहर की बिजली कटौती, बढ़े हुए बिल, स्मार्ट मीटर की शिकायतें और ट्रांसफॉर्मर की समस्या को लेकर आखिरकार महावितरण के स्तर पर बड़े फैसले सामने आए हैं। विधायक कुमार आयलानी की अध्यक्षता में कल्याण पश्चिम स्थित तेजश्री कार्यालय में हुई बैठक में शहर के साथ-साथ म्हारल, वरप और कांबा के बिजली संबंधी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में महावितरण के डायरेक्टर ऑपरेशन धनंजय औंढेकर और मुख्य अभियंता चंद्रमणि मिश्रा के सामने विधायक आयलानी ने शहर की समस्याएं मजबूती से रखीं। उन्होंने कहा कि उल्हासनगर एक प्रमुख व्यावसायिक शहर है। यहां महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से लोग व्यापार के लिए आते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली बिजली कटौती से नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी होती है और शहर की छवि प्रभावित होती है।

100 ट्रांसफॉर्मर और अंडरग्राउंड केबल

बैठक में महावितरण की ओर से बताया गया कि उल्हासनगर को जल्द 100 उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ नई केबल भी दी जाएगी और चरणबद्ध तरीके से केबल नेटवर्क को अंडरग्राउंड करने पर काम किया जाएगा।

स्टाफ की कमी का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। अधिकारियों ने बताया कि शहर में इंजीनियर पर्याप्त संख्या में हैं, लेकिन लाइनमैन की कमी को जल्द दूर किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर की शिकायतों के लिए दौड़ेगा विशेष वाहन

स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बढ़े हुए बिजली बिल, मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्या या स्मार्ट मीटर को लेकर नागरिकों की शंकाओं के समाधान के लिए तकनीकी कर्मचारियों से लैस एक विशेष वाहन शहर में उपलब्ध कराया जाएगा। यह टीम मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने के साथ नागरिकों में स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता भी फैलाएगी।

QR कोड से शिकायतों पर नजर

महावितरण द्वारा शिकायतों के लिए विभिन्न स्थानों पर QR कोड उपलब्ध कराने की योजना भी बताई गई। इसका उद्देश्य शिकायतों को समयबद्ध तरीके से दर्ज कर उनका निपटारा सुनिश्चित करना है।

बैठक में साईं बाबा परिसर, 17 सेक्शन और एंटीलिया परिसर में सब स्टेशन के निर्माण एवं नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराने पर विधायक और उपमहापौर ने सहयोग का आश्वासन दिया।

आवासीय और व्यावसायिक फीडर होंगे अलग

बैठक में रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग फीडर की मांग भी रखी गई, जिसे महावितरण की ओर से मान्यता दी गई। इससे दोनों क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

गणपति उत्सव के दौरान अस्थायी मीटर के लिए जमा किए गए डिपॉजिट को भी दो घंटे के भीतर खाते में वापस करने का आश्वासन दिया गया। वहीं कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक के अंत में धनंजय औंढेकर ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी- “उल्हासनगर में बदलाव दिखाई देना चाहिए, अन्यथा तबादले के लिए तैयार रहें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक तक व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आया तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में उपमहापौर अमर लुंड, जिलाध्यक्ष राजेश बदारिया, नगरसेवक लाल पंजाबी, नंद छापरु, टोनी सिरवानी सहित व्यापारी और मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता