Ganesh Chaturthi Special: माय फ्रेंड गणेशा से डॉन तक, गणपति उत्सव के रंग में रंगी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड के कई फिल्मों में गणेश उत्सव सेलेब्रेट किया गया है। ऐसे में अगर आप इस गणेश चतुर्थी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन फिल्मों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Ganesh Chaturthi Special
रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Agneepath
ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' भले ही बदले और संघर्ष की कहानी है, लेकिन फिल्म का 'देवा श्री गणेशा' गाना आज भी गणेश उत्सव के दौरान खूब सुनाई देता है। गणपति उत्सव के भव्य दृश्य और ऋतिक रोशन का जोशीला अंदाज इस गाने को खास बनाता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त और ऋषि कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Atithi Tum Kab Jaoge
अजय देवगन, कोंकणा सेन शर्मा और परेश रावल की फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे?' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है। फिल्म के अंत में गणपति विसर्जन का सीन देखने को मिलता है। बप्पा की विदाई के साथ कहानी में भी इमोशनल रंग जुड़ जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan Film Don
फरहान अख्तर की 'डॉन' में शाहरुख खान का 'मोरया मोरया' गाना गणेश उत्सव की यादगार झलक पेश करता है। ढोल-नगाड़ों और भीड़ के बीच शाहरुख का अंदाज इस सीक्वेंस को खास बना देता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। आज भी गणपति उत्सव के दौरान यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में सुनाई देता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
My Friend Ganesha
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'माय फ्रेंड गणेशा' बच्चों के साथ देखने के लिए एक शानदार विकल्प है। फिल्म की कहानी आशु नाम के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता की व्यस्त जिंदगी के कारण खुद को अकेला महसूस करता है। उसकी जिंदगी में भगवान गणेश दोस्त बनकर आते हैं और धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगता है। फिल्म में गणेश उत्सव को बेहद प्यारे और इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanjay Dutt Film Vaastav
संजय दत्त की फिल्म वास्तव में 'शेंदूर लाल चढ़ायो' आरती दिखाई गई है। फिल्म के एक गंभीर मोड़ पर गणपति उत्सव और इस पारंपरिक आरती का इस्तेमाल बैकग्राउंड में बहुत ही प्रभावशाली तरीके से किया गया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhu Deva film ABCD
प्रभु देवा की फिल्म एबीसीडी में 'सड़ा दिल भी तू' गाना है। इस गाने में हिप-हॉप और वेस्टर्न डांस के साथ गणपति उत्सव की पारंपरिक ऊर्जा का एक बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिलता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com