Thane school CCTV cameras (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे जिप स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने वालों पर CCTV की नजर, 524 विद्यालयों में लगाए गए कैमरे

Thane ZP Schools CCTV: ठाणे जिला परिषद ने छात्रों की सुरक्षा और स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 524 जिप स्कूलों में CCTV कैमरे लगाए हैं, जबकि अन्य विद्यालयों में भी यह काम से जारी है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Thane News: ठाणे जिला परिषद द्वारा संचालित ग्रामीण विद्यालयों में अब पढ़ने-पढ़ाने वाली गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी नजर रहेगी। जिला परिषद का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रंजीत यादव के मार्गदर्शन में पहले चरण में कुल 542 स्कूलों में CCTV लगाने का काम शुरू किया गया है।

डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमिटी (DPC) की निधि से कल्याण तालुका में 120 और भिवंडी तालुका में 308 CCTV कैमरे लगाने का काम पूरी तरह पूरा हो चुका है। अंबरनाथ तालुका में 96 CCTV लगाए जा चुके हैं, जबकि 18 स्कूलों में काम जारी है।शिक्षा विभाग (प्राथमिक) के माध्यम से अब तक कुल 524 स्कूलों में CCTV कैमरे लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है।

डीपीडीसी की मंजूरी

डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमिटी ने वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध निधि से स्कूलों में CCTV लगाने की योजना को मंजूरी दी है।

मुरबाड समूह के 329 स्कूलों में CCTV सिस्टम लगाने का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार चल रहा है और इन स्कूलों में सभी सिस्टम मार्च 2026 के अंत तक शुरू हो जाएंगे।

इसी तरह शाहपुर समूह के 457 स्कूलों में CCTV सिस्टम लगाने का काम तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है और यहां सभी सिस्टम अप्रैल 2026 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है।

ठाणे जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षाधिकारी बालासाहेब रक्षे के अनुसार, स्कूलों में पढ़ाई का माहौल सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यह CCTV योजना स्कूल परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, अनुचित घटनाओं को रोकने और विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

उन्होंने बताया, “विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला परिषद स्कूलों में CCTV सिस्टम लगाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। पहले चरण में 524 स्कूलों में कैमरे लगाए जा चुके हैं और बाकी स्कूलों में भी यह काम तेजी से जारी है।”

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की