मंत्री गिरीश महाजन से चर्चा करते विधायक निरंजन डावखरे सोर्स: सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे जिले के लिए बड़ी राहत: शिलार-पोशीर से मिलेगा 600 MLD पानी, कालू डैम प्रोजेक्ट केस भी होगा फास्ट ट्रैक

Thane Water Supply News: ठाणे शहर की बढ़ती आबादी के लिए भविष्य में पानी का संकट दूर करने के लिए जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने 600 MLD अतिरिक्त पानी और कालू डैम केस को फास्ट-ट्रैक करने के निर्देश दिए।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आकाश मसने

Girish Mahajan Niranjan Davkhare Meeting: ठाणे शहर की बढ़ती आबादी के लिए भविष्य में पानी की कमी न हो, इसे लेकर विधायक एड. निरंजन डावखरे के प्रयासों को सफलता मिली है। महाराष्ट्र जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने शिलार और पोशीर प्रकल्पों से 600 MLD पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य जलस्रोतों से अतिरिक्त पानी की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कालू बांध के लंबित कोर्ट केस को 'फास्ट ट्रैक' पर निपटाने का आदेश भी दिया गया है।

मंत्रालय में हुई अहम बैठक

ठाणे मनपा क्षेत्र के लिए पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए जलसंपदा, आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन की अध्यक्षता में मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। कोकण पदवीधर मतदारसंघ के विधायक एड. निरंजन डावखरे के लगातार प्रयासों के बाद यह बैठक बुलाई गई थी।

बैठक में चर्चा हुई कि शिलार और पोशीर प्रकल्पों से प्रत्येक से 300 MLD, कुल 600 MLD पानी ठाणे महानगरपालिका को दिया जाए। विधायक डावखरे ने सरकार से यह मांग रखी है।

अन्य स्रोतों की भी होगी जांच

विधायक निरंजन डावखरे ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही। मंत्री महाजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिलार-पोशीर के अलावा किसी अन्य बांध से भी अतिरिक्त पानी मिल सकता है या नहीं, इसकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ठाणेकरों को भविष्य में पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए हर संभावित जलस्रोत पर विचार जरूरी है। 600 MLD की मांग के साथ अन्य स्रोतों से पानी मिलने की संभावना जांचने का निर्देश मिलना अच्छी बात है।"

कालू बांध को मिलेगी गति

कालू बांध का मामला कोर्ट में लंबे समय से लंबित है। मंत्री महाजन ने इस केस को जल्द निपटाने के लिए इसे फास्ट ट्रैक करने के आदेश दिए हैं। इससे प्रोजेक्ट को गति मिलेगी और भविष्य के जल नियोजन में बड़ी मदद होगी।

भविष्य की जरूरत 600 MLD से ज्यादा

वर्तमान में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र की करीब 29.81 लाख आबादी को 590 MLD पानी सप्लाई किया जा रहा है। घोडबंदर, कलवा, मुंब्रा, दिवा जैसे इलाकों में आबादी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले समय में पानी की जरूरत काफी बढ़ जाएगी।

विधायक डावखरे ने बैठक में कहा कि सिर्फ मौजूदा जरूरत पूरी करने के बजाय भविष्य की पानी की कमी टालने के लिए सभी जलस्रोतों को मिलाकर दीर्घकालीन योजना बनाना जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि ठाणे शहर के विकास के लिए पर्याप्त, टिकाऊ और नियोजित पानी की सप्लाई जरूरी है।

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया