ठाणे मनपा का नया डिजिटल पोर्टल: कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, वायु प्रदूषण और डंपिंग पर लगेगी लगाम

Thane TMC Portal: ठाणे मनपा ने निर्माण और विध्वंस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। अवैध डंपिंग रुकने के साथ धूल और वायु प्रदूषण पर लगेगी लगाम।
TMC launches a digital portal for real-time tracking of construction and demolition waste in Thane, aiming to curb illegal dumping and reduce air pollution.
कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, ठाणे मनपा
Updated on

Thane TMC CEEW Waste Management: ठाणे मनपा क्षेत्र में अवैध डंपिंग को रोकने, धूल-वायु प्रदूषण को कम करने एवं कचरे का प्रभावी ढंग से ट्रैक व उसको दोबारा उपयोग में लाने व निस्तारण को लेकर मनपा ने नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। प्रशासन का दावा है कि ठाणे में अब कंस्ट्रक्शन का कचरा छिपाया नहीं जा सकेगा। इस पोर्टल सोर्स से प्रोसेसिंग सेंटर तक कचरे की पूरी ऑनलाइन ट्रैकिंग हो सकेगी।

इससे अनधिकृत डंपिंग रुकेगी, धूल प्रदूषण घटेगा और बारिश के दौरान नालों में कचरा जमा होने से होने वाली बाढ़ की समस्या में कमी आएगी। पोर्टल का उद्घाटन मनपा आयुक्त सौरभ राव ने किया। वायु प्रदुषण षण के संदर्भ में मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, ठाणे महानगरपालिका ने काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल बनाया है।

इस पोर्टल के ज़रिए, ठाणे मनपा क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस के काम से निकलने वाले वेस्ट को प्रोडक्शन से लेकर ऑथराइज्ड प्रोसेसिंग प्लांट तक कारगर, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा। यह पोर्टल महाराष्ट्र सरकार के बिल्डिंग प्लान मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा है, और कंस्ट्रक्शन की परमिशन लेते समय, डेवलपर्स के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट फीस देना, वेस्ट मैनेजमेंट प्लान जमा करना और निकलने वाले और प्रोसेस किए गए वेस्ट की जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर करना जरूरी होगा।

धूल और हवा को कम करने में मिलेगी सफलता

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यह सिस्टम कंस्ट्रक्शन वेस्ट के बिना इजाजत डिस्पोजल को रोकने में मदद करेगा और धूल और हवा के प्रदूषण को कम करने में भी असरदार होगा। यह पोर्टल मानसून के दौरान नालों में जमा होने वाले कंस्ट्रक्शन वेस्ट और बाढ़ की समस्या को कम करने में भी काफी मददगार होगा।

यह पोर्टल कंस्ट्रक्शन वेस्ट को पूरी तरह से ट्रैक करना मुमकिन बनाएगा, और वेस्ट के साइंटिफिक मैनेजमेंट, रीसाइक्लिंग और एनवायरनमेंट फ्रेंडली डेवलपमेंट को बढ़ावा देगा।

यह ठाणे शहर में एयर पॉल्यूशन को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। पोर्टल के उद्घाटन अवसर पर नगर अभियंता प्रशांत सोनग्रा, सहायक निदेशक नगररचना कुणाल मुले, उपायुक्त मधुकर बोडके, प्रभारी मुख्य पर्यावरण अधिकारी विद्या सावंत एवं पर्यावरण क्षेत्र के विशेषज्ञ, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com