ठाणे में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के दौरान  (सोर्स: नवभारत फोटो)
ठाणे

ठाणे में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ! रुबल अग्रवाल बोली- योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

Thane Seva Sankalp Abhiyan: ठाणे में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल ने योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनोन्मुख प्रशासन का आह्वान किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Seva Sankalp Abhiyan Launch Rubal Agarwal: प्रशासन को अधिक संवेदनशील, कार्यक्षम और जनोन्मुख बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही ‘सेवा संकल्प’ अभियान का मूल उद्देश्य है। जनसामान्य की निरंतर सेवा ही प्रशासन का वास्तविक धर्म है। यह बात कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल ने कही।

ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प’ अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे लाभ वितरित किए गए। साथ ही पात्र आदिवासी परिवारों को वनपट्टे एवं नए गांव नमूने प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

उद्घाटन अवसर पर रुबल अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए, बल्कि प्रशासन को स्वयं लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से विशेष रूप से वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने जिले में अभियान के तहत चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री बळीराजा शेत पाणंद सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रम, ‘श्रीगणेश आरोग्याचा’ अभियान, मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष, महिला स्वास्थ्य शिविर, एसआईआर उपक्रम तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

लाभार्थियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

कार्यक्रम में संजय गांधी निराधार योजना एवं श्रावणबाल योजना के लाभार्थियों को मंजूरी आदेश और आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वन निवासी अधिनियम 2006 के तहत शाहपुर और भिवंडी तहसील के पात्र व्यक्तिगत वन अधिकार धारक आदिवासी परिवारों को वनपट्टे वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना

पारंपरिक कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिले में प्राप्त 36,704 आवेदनों में से 14,900 आवेदन पात्र पाए गए हैं। पात्र लाभार्थियों को प्राथमिक प्रशिक्षण, टूलकिट और कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री बलीराजा शेत पाणंद सड़क योजना के तहत जिले में 484 सड़कों की योजना तैयार की गई है। भिवंडी तहसील के कुहे गांव में खेत सड़कों के लिए प्रशासनिक मंजूरी के आदेश भी किसानों को सौंपे गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2026 के अवसर पर आयोजित शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंबरनाथ की शालिनी श्यामल दत्ता तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ठाणे के नीर हरीश मकोरिया को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सहायक राजस्व अधिकारी पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को भी पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, अप्पर जिल्हाधिकारी हरिश्चंद्र पाटील, जिल्हा अधीक्षक भूमी अभिलेख नितीन पाटील, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ.संदीप माने, विभागीय आयुक्त कार्यालय के उपजिलाधिकारी गणेश महाडिक, उपजिलाधिकारी वरुणकुमार सहारे, शशिकांत गायकवाड, उपजिला चुनाव अधिकारी वैशाली माने, जिला खनिकर्म अधिकारी विवेक घुले, प्रांताधिकारी उर्मिला पाटील, ग्रामोद्योग अधिकारी रमेश सुरुंग, तहसिलदार सचिन चौधर, रेवण लेंभे, संदीप थोरात, उमेश पाटील, प्रदीप कुडाल, विकास गारुडकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, तहसीलदार, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड