ताडोबा बनेगा वाइल्डलाइफ सफारी हब! MTDC 25 हेक्टेयर में विकसित करेगा 5-स्टार टूरिज्म प्रोजेक्ट

Tadoba MTDC Project: ताडोबा में MTDC की बड़ी पहल! 25 हेक्टेयर में विकसित होगा भव्य 5-स्टार लक्जरी टूरिज्म रिसॉर्ट और वाइल्डलाइफ सफारी हब। जानिए विदर्भ पर्यटन के इस मेगा प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
tadoba mtdc 5 star resort wildlife safari hub vidarbha tourism gsp26
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघ की फोटो खींच रहे लोग(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Tadoba MTDC 5 Star Resort: MTDC ने राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक खास पहल शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के पाँच प्रमुख पर्यटन स्थलों को उनकी विशिष्टताओं के आधार पर विकसित किया जा रहा है।

इस कड़ी में विदर्भ के प्रसिद्ध ताडोबा में 25 हेक्टेयर भूमि पर एक भव्य पांच सितारा टूरिज्म रिसॉर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्राथमिक स्तर पर सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इसका मास्टर प्लान तैयार कर लिया जाएगा।

ताडोबा में विकसित होगा वाइल्डलाइफ सफारी हब

नागपुर संभाग के पर्यटन मानचित्र पर ताडोबा का स्थान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस नई परियोजना के अंतर्गत ताडोबा में 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले वर्ल्ड क्लास फाइव स्टार रिसॉर्ट के साथ एक 'वाइल्डलाइफ सफारी हब' भी विकसित होगा।

इसके अलावा यहां पर्यटकों के लिए फाइव स्टार लक्जरी विला, कॉन्फ्रेंस हॉल, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर और इको लॉज जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की जाएँगी। इस एकीकृत प्रोजेक्ट के शुरू होने से ताडोबा आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ मौज-मस्ती का शानदार अनुभव मिलेगा।

tadoba mtdc 5 star resort wildlife safari hub vidarbha tourism gsp26
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई! 12.10 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

नागपुर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर

नागपुर शहर से सीधी निकटता और कनेक्टिविटी होने के कारण यह प्रोजेक्ट पूरे संभाग के आर्थिक और पर्यटन परिदृश्य को बदल कर रख देगा। नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटक अब ताडोबा में आकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की लग्जरी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।

इसके साथ ही, इस मेगा प्रोजेक्ट से नागपुर और चंद्रपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी, गाइडिंग, ट्रांसपोर्टेशन और लोकल हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में रोजगार के ढेरों नए अवसर पैदा होंगे।

tadoba mtdc 5 star resort wildlife safari hub vidarbha tourism gsp26
तड़के ही iPhone स्टोर के बाहर लगी भीड़! मुंबई में कतार में खड़े कस्टमर ने बताया क्यों खरीद रहे हैं 18 Pro Max?

राज्य के अन्य चार स्थलों का भी होगा कायाकल्प

ताडोबा के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों में भी बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। महाबलेश्वर में 6.07 हेक्टेयर पर 4-स्टार रिसॉर्ट, हरिहरेश्वर में 5.98 हेक्टेयर पर 3-स्टार प्रोजेक्ट, मिथबाव में 4.85 हेक्टेयर पर कोस्टल टूरिज्म हब, बोटिंग व हेरिटेज स्टे, तथा माथेरान में पर्यावरण अनुकूल हेरिटेज रिसॉर्ट विकसित होगा। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से विदर्भ और पूरे राज्य में पर्यटन व्यवसाय को भारी रफ्तार मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com