नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित सरकारी स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिका (फोटो नवभारत)
ठाणे

रोटरी क्लब ठाणे सेंट्रल ने 11 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित, निर्माण में योगदान की सराहना

Thane Nation Builder Award: रोटरी क्लब ठाणे सेंट्रल ने सरकारी स्कूलों के 11 शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा सुधार और रोटरी की पहलों पर चर्चा हुई।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण
  • Highlights]

  • रोटरी क्लब ठाणे सेंट्रल ने 11 शिक्षकों को सम्मानित किया।

  • श्रीजीथ पूथेन ने शिक्षा क्षेत्र में रोटरी की पहलों की जानकारी दी।

  • शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Thane Rotary Club Honors 11 Teachers With Nation Builder: रोटरी क्लब ठाणे सेंट्रल की ओर से आयोजित एक समारोह में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 11 शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा के माध्यम से अच्छे, जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों के निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

ठाणे शहर में हो रहे इस समारोह में संगीता बामणे, पूनम पिंपले, संतोष यादव, चित्रा भोईर, निकिता मोतीराले, कैलास हरणे, विश्वास कोल्हे, नीलिमा पाटिल, दिलीपकुमार सिंह, स्नेहल रावराणे और सुजाता खोटरे को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी प्रांत 3142 के निर्वाचित प्रांतपाल (गवर्नर) श्रीजीथ पूथेन उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत में शिक्षा के क्षेत्र में रोटरी इंटरनेशनल की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और पहलों की जानकारी दी।

श्रीजीथ पूथेन ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण, स्कूलों में ई-लर्निंग सुविधाओं के विकास, प्रौढ़ शिक्षा कक्षाओं, अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने तथा ‘हैप्पी स्कूल’ जैसी पहलों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

क्लब के योगदान

रोटरी क्लब ठाणे सेंट्रल की ओर से आयोजित ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ समारोह को सफल बनाने के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी क्लब की पूर्व अध्यक्ष नेहा निंबालकर के मार्गदर्शन में पल्लवी देवल ने संभाली।

आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सुचारु संचालन तक विभिन्न सदस्यों ने सहयोग दिया। माधवी डोले, क्लब की निर्वाचित अध्यक्ष वैशाली लांडगे और शीतल थोरात सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। सभी के सामूहिक प्रयासों से समारोह व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इस पहल के जरिए शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान को सम्मानित करने और समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने का प्रयास किया गया। समारोह के समापन पर क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अविनाश पाटिल ने सभी सम्मानित शिक्षकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों को भविष्य में भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी और खरगे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया