बदलापुर नगरपालिका स्कूल को रोटरी क्लब की सौगात, भेंट किए 3 नए कंप्यूटर, 500 छात्रों को मिलेगा लाभ

Rotary Club Badlapur: बदलापुर के कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद स्कूल क्र. 1 में रोटरी क्लब ने 3 नए कंप्यूटर भेंट किए और 3 खराब कंप्यूटरों की मरम्मत कराई। इससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा।
badlapur municipal school rotary club 3 new computers
बदलापुर नगरपालिका स्कूल (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Badlapur municipal school: बदलापुर नगर पालिका विद्यालय में कंप्यूटर की व्यवस्था न होने से कंप्यूटर प्रशिक्षण बंद था। जिसके कारण पांच सौ छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण से वंचित रहना पड़ रहा था।इसकी जानकारी मिलते ही रोटरी क्लब ऑफ बदलापुर स्मार्ट सिटी की ओर से कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद स्कूल क्र. 1, गांधी चौक का जायजा लेकर तीन नए कंप्यूटर भेंट किए गए। साथ ही स्कूल के तीन खराब कंप्यूटर की मरम्मत कर उन्हें फिर से शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल का कंप्यूटर शिक्षण कक्ष खराब कंप्यूटरों के कारण बंद पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर रोटरी क्लब ने कक्ष को फिर से शुरू करने का प्रोजेक्ट हाथ में लिया। रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट प्रमुख रोटेरियन डॉ. बिपिन दुबे ने स्कूल का दौरा किया। मुख्याध्यापक ने कक्ष की दयनीय स्थिति दिखाई और छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए मदद की अपील की। जांच में 3 कंप्यूटर पूरी तरह खराब थे और 3 मरम्मत योग्य मिले। इसके बाद क्लब ने 3 नए कंप्यूटर दिए और 3 पुराने कंप्यूटर को ठीक करवाकर दिए।

badlapur municipal school rotary club 3 new computers
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प, 3 महीने में भरेंगे डॉक्टरों व आशा वर्करों के खाली पद

रोटरी क्लब ने बदली स्कूल की तस्वीर

इस पहल से स्कूल के 500 से अधिक छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। नए कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन नगराध्यक्षा रुचिता घोरपडे और उपनगराध्यक्षा प्रियंका दामले के हाथों हुआ। रोटरी कुलगांव के अध्यक्ष एड. तुषार साटपे ने बताया कि आने वाले समय में नगरपरिषद कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में ज्ञानार्थ एजुकेशनल फाउंडेशन ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव श्रीकृष्ण मचगर, डॉ. बिपिन दुबे, मंगेश हिंदुराव, पुष्कर कर्नावट, डॉ. प्रियंका डुडेजा, वरुण मौर्या, उमेश कांबले, रानी मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।