जल संकट (सौ. सोशल मीडिया ) फाइल फोटो  
ठाणे

ठाणे के राबोडी में पानी संकट गहराया, दो नई जल टंकियां बनाने की मांग तेज

Thane के राबोडी इलाके में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। बढ़ती आबादी और अनियमित जलापूर्ति के बीच नई पानी टंकियों की मांग उठी है, साथ ही शुक्रवार को मरम्मत के कारण सप्लाई बंद करने पर भी सवाल उठे।

अपूर्वा नायक

Water Crisis In Thanes Rabodi: ठाणे के राबोडी स्थित फातिमा स्कूल और लक्ष्मण पाटील रोड परिसर में रहने वाले नागरिक पिछले कई महीनों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अनियमित जलापूर्ति और बढ़ती आबादी के कारण रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी जावेद शेख ने महापौर और मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर क्षेत्र में 5 लाख लीटर क्षमता की दो नई पानी टंकियां बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 20 वर्षों से जनसंख्या बढ़ने के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

मरम्मत के नाम पर बार-बार बंद होती सप्लाई

नागरिकों ने शिकायत की है कि मरम्मत कार्य के नाम पर कई बार पूरे दिन पानी की आपूर्ति बंद रहती है। विशेष रूप से हर शुक्रवार को पानी बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि जुम्मे की नमाज के दिन पानी न मिलने से उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बढ़ती आबादी के बीच स्थायी समाधान की जरूरत

राबोडी के साथ-साथ के-विला, पंचगंगा, रुस्तमजी और साकेत क्षेत्रों में भी आबादी तेजी से बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त जल भंडारण और वितरण व्यवस्था विकसित करना बेहद जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी टंकी की मरम्मत शुक्रवार के बजाय अन्य दिनों में की जाए और जल्द से जल्द नई जल टंकियों के निर्माण का निर्णय लिया जाए, ताकि क्षेत्र में स्थायी राहत मिल सके।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा