(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, कई शहरों में वारदातों को दिया था अंजाम

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई चोरी की 8 घटनाओं में शामिल चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Gang of Thieves Busted in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये राज्य के अलग-अलग शहरों में हुई चोरी की 8 घटनाओं में शामिल थे। ये गिरफ्तारियां जुलाई में राबोडी इलाके में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान की गईं।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमरसिंह जाधव ने बताया कि एक गोदाम से 51 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट चोरी हुई थी, साथ ही गिरोह ने परिसर से डीवीआर चोरी कर सीसीटीवी सबूत नष्ट करने का प्रयास भी किया था। उन्होंने कहा कि चोरी हुए स्कूटर, मोटरसाइकिल और अपराध में इस्तेमाल किए गए टेम्पो का पता लगाया। आरोपियों ने चोरी का सामान छिपाने के लिए अपना वाहन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़ा किया था।

अपराध शाखा ने उन्हें 29 जुलाई को पकड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी चोरी के बाद मीरा रोड भाग गए थे और अपराध शाखा ने उन्हें 29 जुलाई को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार थानाराम मेघवाल (28) और गणेश धुला पाटीदार राजस्थान के निवासी हैं, जबकि राजेश उर्फ़ अन्ना बबन कदम (47) मुंबई के कांदिवली पश्चिम क्षेत्र के निवासी हैं।

इन शहरों की चाेरी के वारदातों में शामिल

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमरसिंह जाधव ने बताया कि गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी ठाणे, नवी मुंबई, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर में हुई चोरी की 8 घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 10.4 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सामान बरामद किए हैं।

अमरसिंह जाधव ने कहा कि आरोपी घटनास्थल के आसपास से वाहन चुराकर उन्हीं का उपयोग अन्य चोरियों के लिए करते थे और फिर उन्हें छोड़ देते थे। चोरी का माल फिक्स कॉन्टेक्ट्स के जरिए दूसरे राज्य में बेचा जाता था। ये लोग मुंबई के ‘लॉज' में ठहरते थे और पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना अक्सर बदलते रहते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चोरी का बाकी सामान बरामद करने और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान