ठाणे MBMT की बैठक (सोर्सः फाइल फोटो) 
ठाणे

ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत

MBMT Approves New Bus Operators: ठाणे में MBMT की 74 डीजल बसों के संचालन के लिए नए ऑपरेटर की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। इससे यात्रियों को सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय बस सेवा मिलने की उम्मीद है।

आलोक उमाकृष्ण

Thane MBMT Approves New Bus Operators: मीरा-भाईंदर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका परिवहन समिति  की बैठक में शहर की 74 डीजल बसों के संचालन के लिए नए ऑपरेटर की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय कल मंगलवार।को परिवहन सभापति एड. राजकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया।

परिवहन समिति ने सर्वसम्मति से वर्तमान जीसीसी ( ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट) बस ऑपरेटर महालक्ष्मी सिटी बस ऑपरेटर (एसपीएल) एलएलपी के अनुबंध की अवधि पूरी होने के कारण बिना किसी देरी के नए ऑपरेटर की नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने का प्रस्ताव बैठक में मंजूर कर लिया गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों को बिना किसी रुकावट के बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। अक्सर आने वाली तकनीकी दिक्कतों और शिकायतों को दूर करने के लिए यह बदलाव बेहद जरूरी माना जा रहा था।

प्रशासनिक कार्रवाई के सख्त निर्देश

बैठक के दौरान सभापति ने सार्वजनिक परिवहन सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए और यात्रियों को नियमित एवं सुचारु सेवा मिलती रहे। नई निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न करने के निर्देश भी दिए गए।

सभापति ने कहा कि ऑपरेटरों के परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान बस सेवाओं की निरंतरता बनी रहनी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही परिवहन व्यवस्था की नियमित निगरानी और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में परिवहन समिति के सदस्यों के अलावा स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत, ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त, नगर सचिव दिनेश कानगड़े तथा परिवहन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और यात्री हितैषी बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने नई बस सेवा व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से लागू करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस निर्णय से उम्मीद की जा रही है कि मीरा-भाईंदर के लाखों दैनिक यात्रियों को जर्जर बसों, अनियमित सेवाओं और देरी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बनेगी।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात