अभियान की शुरुआत करती मंत्री पंकजा मुंडे व अन्य (फोटो नवभारत)
ठाणे

एक बॉटल पर्यावरण के नाम: ठाणे से Maha R PET अभियान की शुरुआत, 13 जगहों पर प्लास्टिक बोतलों का होगा रीसाइक्लिंग

Maha R PET Campaign: ठाणे से 'महा आर-पेट बॉटल व स्टिकर्स' अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ हुआ। महाराष्ट्र के 13 स्थानों पर प्लास्टिक बोतलों के पुनर्चक्रण और जनजागरूकता पर जोर दिया जाएगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Thane Maha R PET Bottle Campaign Plastic Recycling Maharashtra: पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे से ‘महा आर-पेट बॉटल व स्टिकर्स’ अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया।

पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि प्लास्टिक पुनर्चक्रण को प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा।

महाराष्ट्र देश का पहला राज्य

ठाणे स्थित होटल ताज विवांता में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस, महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल और ठाणे जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘महा आर-पेट बॉटल व स्टिकर्स’ का अनावरण और उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि महाराष्ट्र के 13 स्थानों पर ‘महा आर-पेट’ अभियान चलाया जाएगा। उनके अनुसार, इस तरह का अभियान शुरू करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य होगा।

पंकजा मुंडे ने कहा कि पर्यावरण विभाग द्वारा फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक की बोतलों के पुनर्चक्रण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए ‘एक बॉटल पर्यावरण के नाम’ का संदेश दिया।

सभी का सहयोग जरूरी

कार्यक्रम में विधायक एड.माधवी नाईक ने अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य का यह पहला प्रोजेक्ट ठाणे शहर से शुरू होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।

विधायक एड.निरंजन डावखरे ने कहा कि यह अभियान पूरे महाराष्ट्र में विस्तार लेगा और प्रदूषण कम करने के लिए अन्य कंपनियों को भी ऐसी पहल में आगे आना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटील ने कहा कि ठाणे जिले को इस अभियान के लिए चुना जाना महत्वपूर्ण है। प्रशासन की ओर से अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

कार्बन कम करने का लक्ष्य

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के राहुल रेखावत ने अभियान की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि कंपनी पर्यावरण पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में मुंबई शहर से इस पहल की शुरुआत हुई थी। कंपनी ने LiFE (Lifestyle for Environment) की अवधारणा के अनुरूप 2047 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी के लक्ष्य की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

कार्यक्रम में कंपनी के के.के. जोसेफ, हिमांशु प्रियदर्शनी, अभिनेता प्रसाद ओक, डिनो जोसेफ, शिवानी सुर्वे, अमित रेयॉन सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव