मुंबई में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत, मध्य-पश्चिम रेलवे में अधिकारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Mumbai Railway Swachhata Pakhwada 2026: गांधी जयंती पर मध्य और पश्चिम रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 शुरू हुआ। स्टेशनों, ट्रेनों और कार्यालयों में सफाई, पौधारोपण, श्रमदान और जागरूकता अभियान होंगे।
Mumbai Railway Swachhata Pakhwada 2026 Gandhi Jayanti Campaign
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान अधिकरिगण(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Swachhata Pakhwada On Gandhi Jayanti: गांधी जयंती के अवसर पर मध्य और पश्चिम रेलवे पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दोनों जोन के महाप्रबंधकों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

रेलवे परिसरों, स्टेशनों, ट्रेनों और कार्यालयों में स्वच्छता के साथ-साथ जागरूकता, पौधारोपण और श्रमदान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। पश्चिम रेलवे मुख्यालय, चर्चगेट में जीएम रामाश्रय पाण्डेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के लिए समय देने, गंदगी नहीं फैलाने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। महाप्रबंधक ने स्वच्छता पखवाड़ा हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया। पश्चिम रेलवे द्वारा 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

एक पेड़ मां के नाम

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, पखवाड़े के दौरान 'स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत' संदेश के साथ स्वच्छता रथ और प्रभात फेरियां, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण, स्वच्छता अभियानों की समीक्षा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों और स्वयंसेवकों का सम्मान किया जाएगा। स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों में भी विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Mumbai Railway Swachhata Pakhwada 2026 Gandhi Jayanti Campaign
छत्रपति संभाजीनगर में सूखे को लेकर कांग्रेस ने मंत्री बावनकुले को सौपा ज्ञापन, किसानों के लिए 17 मांगें रखीं

मध्य रेल पर विशेष अभियान

वहीं, मध्य रेलवे पर 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 और 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 6.0 का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन भी हुआ।

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सीएसएमटी मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के लिए स्वेच्छा से हर वर्ष 100 घंटे यानी सप्ताह में दो घंटे देने, लोगों को जागरूक करने तथा घर, परिवार, स्थानीय क्षेत्र और कार्यस्थल से स्वच्छता की पहल करने का संकल्प लिया।

महाप्रबंधक ने सीएसएमटी के उपनगरीय कॉनकोर्स में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की तथा महात्मा गांधी की विशाल रंगोली की सराहना की।

Mumbai Railway Swachhata Pakhwada 2026 Gandhi Jayanti Campaign
SIR 2026: ठाणे में 12 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 16 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची

अन्य मंडलों में कार्यक्रम

मध्य रेलवे के मुंबई, भुसावल, सोलापुर, पुणे और नागपुर मंडलों में भी स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हुईं। विभिन्न स्थानों पर श्रमदान, स्वच्छता रैलियां और प्रभात फेरियां निकाली गईं। “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण भी किया गया।

भुसावल मंडल में स्काउट्स एवं गाइड्स ने स्वच्छता प्रभात रैली निकाली, जबकि नासिक रोड स्टेशन पर 425 विद्यार्थियों ने भजनों के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सोलापुर में 130 से अधिक और नागपुर में 150 से अधिक लोगों ने स्वच्छता रैलियों में भाग लिया।

दोनों रेल जोनों द्वारा स्वच्छता के साथ ई-कचरे के व्यवस्थित निपटान, बेहतर स्थान प्रबंधन, कार्यस्थलों के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण अनुकूल पहल और हरित कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com