मेट्रो विरोध आंदोलन की चेतावनी सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

मेट्रो से विरोध नहीं, गेट के सामने स्टेशन मंजूर नहीं, ठाणे में रहवासियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Thane Internal Ring Metro: ठाणे में इंटरनल रिंग मेट्रो स्टेशन का ईडनवुड्स के निवासियों ने विरोध किया है। कॉम्प्लेक्स के मुख्य गेट पर स्टेशन बनने से ट्रैफिक की समस्या बढ़ने की आशंका जताई है।

रूपम सिंह

Thane Internal Ring Metro Edenwoods Residents Protest: राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अति महत्वकांक्षी परियोजना इंटरनल रिंग मेट्रो जिसे वे गेमचेंजर बता रहे हैं, का शहर में विरोध तेज हो गया है। स्वतंत्रता दिवस पर इसके खिलाफ केवल पोस्टर ही नहीं लगाये गए बल्कि ईडनवुड्स के निवासियों ने इस परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। हालांकि स्थानीय निवासियों ने स्पष्ट किया है कि वे आंतरिक रिंग मेट्रो परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने आवासीय परिसर (कॉम्प्लेक्स) के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्टेशन बनाने का तीव्र विरोध किया।

मांग की गयी कि या तो मेट्रो का मार्ग बदला जाए या फिर स्टेशन को परिसर के प्रवेश द्वार से दूर स्थानांतरित किया जाए, ग्लैडिस अलवारिस रोड व नाथ पै रोड क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।

मेट्रो स्टेशन पर नाराजगी

घोडबंदर रोड का ट्रैफिक इस मार्ग पर डायवर्ट होने के कारण संकरी सड़क पर बार-बार आवाजाही ठप हो जाती है। इसके अलावा, डॉ काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह, सुप्रीम बैंक्वेट हॉल और सुप्रीम डेली में होने वाले कार्यक्रमों के कारण इस क्षेत्र के यातायात पर अतिरिक्त दवाव पड़ता है। निर्माण कार्य, सड़क पर डबल पार्किंग और फुटपाथ पर फेरीवालों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

ऐसी परिस्थिति में, यदि ईडनवुड्स के मुख्य द्वार के पास ही मेट्रो स्टेशन बनाया जाता है, तो यात्रियों को छोड़ने आने वाले वाहनों, पार्किंग और फेरीवालों की भीड़ के कारण कॉम्प्लेक्स का प्रवेश द्वार पूरी तरह ट्रैफिक जाम की चपेट में आ जाएगा।

... तो करेंगे भूख हड़ताल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमारा मेट्रो से कोई विरोध नहीं है। ठाणे शहर के विकास के लिए मेट्रो आवश्यक है। लेकिन कॉम्प्लेक्स के मुख्य गेट पर स्टेशन बनाकर हजारों निवासियों को ट्रैफिक जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं में न धकेले।

निवासियों ने मांग की है कि वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जाए, यदि संभव हो तो भूमिगत (अंडरग्राउंड) मार्ग की जांच की जाए या स्टेशन को कॉम्प्लेक्स के प्रवेश द्वार से दूर किया जाए। ईडनवुड़ स के निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे शांतिपूर्ण भूख हड़ताल करेंगे।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट