मुंबई को मिलेंगे 2 नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, SCLR 2 और चेंबूर मेट्रो स्टेशन शुरू; TBM लॉन्च की तैयारी

Mumbai SCLR 2 Chembur Metro: मुंबई में SCLR चरण-2 व चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन और ठाणे-बोरिवली सुरंग के लिए TBM 'अर्जुना' की लॉन्चिंग होगी। CM देवेंद्र फडणवीस लोकार्पण करेंगे।
Mumbai to get 2 new infrastructure projects; SCLR 2 and Chembur Metro station launched
मुंबई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Mumbai Infrastructure Projects Mumbai SCLR 2 Chembur Metro: मुंबईकरों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुंबई की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले दो अहम प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होगा, जबकि दो महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड चरण-2 और चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा,

वहीं ठाणे-बोरिवली दोहरी सुरंग परियोजना के लिए 'अर्जुना' टीबीएम की लॉन्चिंग की जाएगी। इसी तरह बीकेसी कनेक्टर के नए नामकरण की प्रक्रिया भी पूरी होगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की प्रमुख उपस्थिति में यह कार्यक्रम आज गुरुवार दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।

Mumbai to get 2 new infrastructure projects; SCLR 2 and Chembur Metro station launched
चेंबूर मेट्रो स्टेशन और वाकोला-BKC एलिवेटेड रोड तैयार, उद्घाटन का इंतजार; मुंबईकरों का सफर होगा आसान

'अंधेरी पश्चिम-मंडाले मेट्रो-2बी' के मंडाले डायमंड गार्डन के 5.6 किलोमीटर हिस्से को अप्रैल में यातायात के लिए खोला गया था। अब चेंबूर मेट्रो स्टेशन शुरू होने से मंडाले से चेंबूर तक सीधा मेट्रो सफर संभव होगा।

स्टेशन का निर्माण पूरा होने के साथ सुरक्षा प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। स्टेशन को चेंबूर के मोनोरेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए पैदल पुल की योजना है, जिससे मेट्रो और मोनोरेल के बीच आवागमन आसान होगा।

'अर्जुना' करेगी भूमिगत खुदाई

ठाणे-बोरिवली दोहरी सुरंग परियोजना के तहत ठाणे के लॉन्चिंग शाफ्ट में 'अर्जुना' टीबीएम को जमीन के नीचे उतारा जाएगा। इसके कुछ दिनों बाद इसी मशीन से ठाणे से बोरीवली की दिशा में दूसरे सुरंग मार्ग की - खुदाई शुरू होगी।

2019 में यातायात के लिए खोले गए बीकेसी के जी ब्लॉक से चुनाभट्टी पलाईओवर का नाम अब स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर बाबासाहेब अनंतराव भोसले के नाम पर - रखा जाएगा। एमएमआरडीए ने लंबे समय से चली आ रही मांग को मंजूरी दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com