
पश्चिम बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे अबू सुफियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
Breaking News Today LIVE: झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम आवास को घेरने का ऐलान कर दिया है। 16 अगस्त से 'किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू होगी, जो डेटा सिंह वाला खनौरी बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) से दिल्ली के जंतर-मंतर तक लगभग 228 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने विदेशी संपत्ति रखने वाले छोटे टैक्सपेयर्स के लिए नियम जारी किए हैं। ये नियम आज से लागू हो रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना शुरू होगी। इस योजना से लगभग 1.5 करोड़ परिवारों के करीब 6 करोड़ लोगों को कवर किए जाने की उम्मीद है। UGC NET और CSIR NET के लिए प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त को जारी की जाएंगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...