ठाणे के हीरानंदानी मीडोज, विधायक संजय केलकर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण (फोटो-सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में हीरानंदानी मीडोज के खुले नाले की बदबू से मिलेगी राहत, पीपीपी आधार पर बनेगा ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Thane Pollution Control News: ठाणे के हीरानंदानी मीडोज में खुले नाले की दुर्गंध दूर करने के लिए उस पर स्लैब डालकर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। विधायक संजय केलकर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण।

रूपम सिंह

Thane Hiranandani Meadows News: ठाणे शहर के पॉश इलाके हीरानंदानी मीडोज में रहने वाले हजारों नागरिक लंबे समय से खुले नाले से उठने वाली दुर्गंध की समस्या से जूझ रहे हैं। अब इस समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्थानीय विधायक संजय केलकर और ठाणे महानगरपालिका (मनपा) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद नाले को ढंकने और उस पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

दरअसल, हीरानंदानी मीडोज क्षेत्र में करीब 300 फीट लंबा नाला खुला पड़ा है, जिसमें एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का पानी बहता है। इस कारण आसपास के परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही है, जिससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि यहां रहने वाले हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रहवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई थीं और अंततः जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक केलकर से मिलकर लिखित निवेदन सौंपा।

निरीक्षण के बाद समाधान की दिशा में ठोस पहल

नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक केलकर ने संबंधित ठाणे मनपा  (Thane) अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया और स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नगरसेविका स्नेहा आम्ब्रे, मनपा अधिकारी खंडागले सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विधायक केलकर ने सुझाव दिया कि नाले को पूरी तरह से ढंकने के लिए उस पर मजबूत स्लैब डाला जाए, जिससे दुर्गंध और गंदगी की समस्या समाप्त हो सके। साथ ही, इस स्थान का उपयोग करते हुए पीपीपी मॉडल के तहत एक आधुनिक चार्जिंग स्टेशन विकसित किया जाए, जो शहर में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी प्रोत्साहित करेगा।

स्थानीय नागरिकों को मिलेगी दोहरी राहत

इस प्रस्ताव के अमल में आने से जहां एक ओर स्थानीय नागरिकों को बदबू और प्रदूषण से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर ठाणे शहर को एक नई शहरी सुविधा भी प्राप्त होगी। मनपा अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि प्रस्ताव को जल्द अंतिम रूप देकर कार्यवाही शुरू की जाएगी, जिससे हीरानंदानी मीडोज के निवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता