मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Sathupalli Lake Accident: तेलंगाना के खम्मम की बेथुपल्ली झील में लापता मछुआरों और SDRF कर्मियों को NDRF ने सुरक्षित बचा लिया। सुबह 5:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ।
rescue operation
रेस्क्यू ऑपरेशनसौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • तेलंगाना में मछुआरों को बचाने के लिए तैनात SDRF की एक नाव पलट गई।

  • इस घटना के बाद SDRF के 10 जवान लापता हो गए।

  • तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने बेथुपल्ली झील से SDRF नावों के लापता होने के बारे में जानकारी ली।

Telangana SDRF Rescue Operation: ऐसी खबरें सामने आईं कि तेलंगाना में मछुआरों को बचाने के लिए तैनात SDRF की एक नाव पलट गई। शुरुआत में बताया गया था कि इस घटना के बाद SDRF के 10 जवान लापता हैं। अब इस मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है।

तेलंगाना के खम्मम जिले में बुधवार को बेथुपल्ली टैंक के ओवरफ्लो होने के बाद, वहां फंसे मछुआरों को बचाने की कोशिश में दो बचाव नौकाएं पलट गईं थी। इस घटना के बाद SDRF और फायर सर्विस के 11 कर्मी लापता हो गए थे।

सभी को सुरक्षित बचाया गया

खम्मम जिले के सथुपल्ली मंडल की बेथुपल्ली झील में मछुआरों और SDRF नावों के लापता होने के मामले पर, खम्मम पुलिस का ने कहा, "NDRF की टीमों ने कल झील में लापता हुए आठ मछुआरों और SDRF टीम के सदस्यों को बचा लिया है। आज सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव अभियान पूरा हो गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।"

rescue operation
साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने हालात का लिया जायजा

तेलंगाना राज्य में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने खम्मम जिले के सथुपल्ली में लापता SDRF नावों के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने फोन पर जिला कलेक्टर दिवाकर से बात की। उन्होंने NDRF के वरिष्ठ अधिकारियों से झील में बह गई SDRF नावों का पता लगाने का अनुरोध किया था।

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के PRO से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर, NDRF कर्मियों ने तुरंत युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। NDRF के जवान सथुपल्ली में लापता SDRF नावों वाली जगह की ओर बढ़े और सभी को ढूंढ निकाला।

rescue operation
Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

सीएम रेवंत रेड्डी ने दिए थे निर्देश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने खम्मम जिले के सथुपल्ली में स्थित बेथुपल्ली झील से SDRF नावों के लापता होने के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि वे SDRF कर्मियों को सुरक्षित बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करें और जरूरी कदम उठाएं थे। उन्होंने मुख्य सचिव को भी निर्देश दिए थे कि वे लगातार स्थिति पर नजर रखें और इसकी समीक्षा करते रहें। सभी के सफल प्रयासों से सभी एसडीआरएफ कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।