(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे रिश्वत मामला : डीएमसी पटोले, दो अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Thane Municipal Corporation: ठाणे रिश्वत मामले में डीएमसी शंकर पटोले समेत तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, 50 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।

अर्पित शुक्ला

Thane News: महाराष्ट्र में रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार ठाणे के उप नगर आयुक्त शंकर पटोले और दो अन्य लोगों को सोमवार को एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पटोले, डेटा ऑपरेटर ओमकार गायकर और सुशांत सुर्वे की पुलिस हिरासत दिन में समाप्त हो गई, जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस शिंदे की अदालत में पेश किया गया।

इस मामले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीनों की पुलिस हिरासत पर जोर नहीं दिया। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों की जमानत याचिका पर सुनवाई आठ अक्टूबर को निर्धारित की गई है। उप नगर आयुक्त पटोले और गायकर को एक अक्टूबर को नगर निगम मुख्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा मारे गए छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

पटोले ठाणे नगर निगम के अतिक्रमण नियंत्रण और निष्कासन विभाग का नेतृत्व कर रहे थे। रियल एस्टेट डेवलपर अभिजीत कदम ने मुंबई एसीबी से शिकायत की थी कि ठाणे के एक नगर निगम अधिकारी (पटोले) ने शहर में उनके परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने चार जुलाई को सुशांत सुर्वे के माध्यम से अधिकारी को 10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। सुर्वे ने तीन अक्टूबर को आत्मसमर्पण कर दिया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z