प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में कृषि कंपनी से 30 लाख की धोखाधड़ी, तमिलनाडु के तीन लोगों पर केस दर्ज

Thane News: ठाणे में कृषि कंपनी से 30 लाख की ठगी का मामला सामने आया। तमिलनाडु की मसाला कंपनी ने हल्दी मंगाकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

आकाश मसने

Thane Agriculture Company Fraud Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कृषि कंपनी के साथ 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तमिलनाडु के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि आरोपी तमिलनाडु के इरोड जिले के पेरुंदुरई स्थित एक मसाला कंपनी से जुड़े हैं।

पुलिस के अनुसार, ठाणे जिले के कल्याण के पास शाहद क्षेत्र में स्थित एक कृषि कंपनी ने जुलाई-अगस्त के दौरान इन आरोपियों को हल्दी की बड़ी खेप सप्लाई की थी। समझौते के अनुसार, कंपनी ने समय पर माल की डिलीवरी पूरी की, लेकिन भुगतान के नाम पर आरोपियों ने केवल छह लाख रुपये ही दिए। शेष 30.75 लाख रुपये की रकम अब तक नहीं चुकाई गई है।

खड़कपाड़ा पुलिस थाने शिकायत दर्ज

कंपनी द्वारा बार-बार संपर्क करने और बकाया राशि की मांग के बावजूद आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में शिकायतकर्ता का उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद कंपनी ने खड़कपाड़ा पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी के इरादे से व्यापारिक सौदा किया और माल प्राप्त करने के बाद भुगतान से बचते रहे। खड़कपाड़ा पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी तरह की धोखाधड़ी अन्य कंपनियों के साथ भी की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें