शिंदे ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष के 'ढुलमुल रवैये' की आलोचना की (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

शिंदे ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष के 'ढुलमुल रवैये' की आलोचना की

Thane Diatrist: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विपक्ष की ‘दोहरे रुख ' की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में ‘‘निश्चित हार'' का डर है।

आंचल लोखंडे

Thane News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विपक्ष की ‘दोहरे रुख ' की आलोचना करते हुए कहा कि पहले विपक्ष ने स्थानीय निकाय चुनाव प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की थी, लेकिन अब वह कथित विसंगतियों के कारण इन्हें स्थगित करने की मांग कर रहा है।

शिंदे ने कहा कि विपक्ष को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में ‘‘निश्चित हार'' का डर है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति' चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति' में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस, राकांपा (शरदचंद्र पवार) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने हाल ही में राज्य चुनाव आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर दावा किया था कि विभिन्न पतों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में ‘डुप्लिकेट' नाम हैं।

चुनाव स्थगित करना चाहता है विपक्ष

उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण और शहरी निकाय चुनाव कराने से पहले मतदाता सूची को ‘‘सुधारने'' और ‘‘विसंगतियों'' को दूर करने का आग्रह किया। ये चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने हैं। दिवाली के अवसर पर ठाणे में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने “विरोधाभासी” रुख को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष स्वयं इस बात पर जोर दे रहा था कि चुनाव प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं और जब चुनाव होने वाले हैं तो विपक्ष चाहता है कि उन्हें स्थगित कर दिया जाए।''

चुनावी हार का आभास

शिंदे ने कहा, ‘‘विपक्ष ने विभिन्न आधारों पर चुनाव आयोग को कोसा, गाली दी और उसके खिलाफ आरोप लगाए और अब वह अपनी शिकायतें लेकर चुनाव आयोग के पास जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि ये रणनीतियां आसन्न चुनावी हार का आभास होने की वजह से अपनाई जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट