- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 20 Thousand Booth Level Agents Will Catch Fake Voters
बूथ लेवल के 20 हजार एजेंट पकड़ेंगे फर्जी वोटर, मनसे का कोड वर्ड, ‘पुष्पा आया है…!’
Mumbai Metropolitan: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में मनसे ने अब बूथ लेवल एजेंटों को सशक्त बनाने तथा मतदाता सूचियों में कथित 'फर्जी' वोटरों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

बूथ लेवल के 20 हजार एजेंट पकड़ेंगे फर्जी वोटर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अब बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सशक्त बनाने तथा मतदाता सूचियों में कथित ‘फर्जी’ वोटरों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए अकेले ठाणे में 15 से 20 हजार बीएलए नियुक्त किए गए हैं। ये बीएलए मतदान के समय मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटरों के आने पर ‘पुष्पा’ या ‘गोंदिया’ (मराठी फिल्म को एक खलनायक) आया है, ऐसा संदेश बाहर भेजेंगे। उसके बाद मनसे के कार्यकर्ता उस फर्जी वोटर की खबर लेंगे।
गोरेगांव-पूर्व में आयोजित पदाधिकारियों के एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में मनसे नेता अविनाश जाधव और पूर्व विधायक राजू पाटिल ने ठाणे तथा कल्याण ग्रामीण में मतदाता डेटा में विसंगति पर सीधे सवाल उठाए और मतदान में कथित धोखाधड़ी पर हमला किया। मनसे के ठाणे-पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने एक गंभीर आरोप लगाया कि 2020 और 2024 के बीच चुनावों में डाले गए वोट ईवीएम और मतदाता सूची घोटाले के माध्यम से प्राप्त किए गए थे।
‘पुष्पा आया रे’
इस अवसर पर, उन्होंने सीधे कार्यकर्ताओं से फर्जी मतदाताओं को रोकने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फर्जी वोटर पकड़ने वाले एजेंट को ठाणे में सम्मानित किया जाएगा। कल्याण ग्रामीण की पूर्व विधायक राजू पाटिल ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोटों के आंकड़ों में विसंगति की ओर ध्यान आकर्षित किया और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ‘पुष्पा आया रे’ कह कर फर्जी वोटरों के बारे में आगाह करें।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ती
उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ लेवल एजेंटों का बहुत सक्षम और मजबूत होना जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 2020 से 2024 के बीच हुए चुनावों में आपको जो भी वोट मिले हैं, वो वोट आपके काम की वजह से नहीं मिले हैं। वो जनता के दिए हुए वोट नहीं होंगे। ये वोटर लिस्ट और ईवीएम में हुए घोटाले से मिले वोट होंगे।
पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्र पर जाएं
राजू पाटिल ने कहा कि इस बार मैंने ठाणे के सभी बीएलए को पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्र पर जाने को कहा है। इससे पहले हमने कुछ मौजूदा मतदाता सूचियों की जांच की है। उनमें से 150-200 लोग नहीं मिले। कई गलतियां हैं, जैसे कि वे कौन हैं, उनका पता क्या है। इस बार हम सूचियों पर अच्छा काम कर रहे हैं। जो लोग नहीं मिले हैं, उन्हें लाल पेन से निशान लगाने को कहा गया है। वही सूचियां मतदान केंद्र में जानेवाले बीएलए को दी जाएंगी।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में विपक्षी दल और चुनाव आयोग आमने-सामने, ‘फर्जी मतदाताओं’ को हटाने करेंगे रैली
ठाणे में सबसे ज़्यादा फर्जी वोटर
मतदान के समय यदि लाल निशान वाले नाम के व्यक्ति की जगह वोट देने मतदान केंद्र पर कोई आता है, तो मैंने अपने लोगों से बाहर संदेश भेजने को कहा है। जिसका कोड वर्ड है पुष्पा या गोंदिया (एक मराठी फिल्म का खलनायक) आ गया है। हम उसका अभिनंदन करेंगे। अविनाश जाधव ने कहा, “ठाणे में सबसे ज़्यादा फर्जी वोट पकड़े जाते हैं। देखते हैं इस बार फर्जी वोटर वोट कैसे देते हैं?
20 thousand booth level agents will catch fake voters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM














