एसबीआई लाइफ कार्यक्रम (सौ. नवभारत ) 
ठाणे

SBI Life का ‘हग ऑफ लाइफ’ कैंपेन बना गिनीज रिकॉर्ड, महिमा चौधरी रहीं मौजूद

एसबीआई लाइफ ने 1191 ‘Hug Of Life’ बैग्स से बना सबसे बड़ा मोजेक बनाकर स्तन स्वास्थ्य जागरूकता पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। स्तन स्वास्थ्य को “हर घर की बातचीत” बनाने का संदेश दिया।

अपूर्वा नायक

SBI Lifes Hug Of Life Programme: स्टेट बैंक समूह की जीवन बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने स्तन स्वास्थ्य को "हर घर की बातचीत" बनाने के अपने संदेश को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। कंपनी ने गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है।

इस दौरान 1191 'हग ऑफ लाइफ' हॉट वॉटर बैग्स से बना सबसे बड़ा 'मोजेक' तैयार किया गया, जिस पर लिखा था, "बैंक्स-ए-डॉट के साथ स्तन स्व-परीक्षण करें।" इस प्रयास ने न केवल शुरुआती पहचान और आत्म-देखभाल के महत्व को दोहराया, बल्कि भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत को सामान्य बनाने की दिशा में एक अहम कदम रखा।

इस रिकॉर्ड को एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक व सीईओ अमित झिंगरन, फिल्म अभिनेत्री और स्तन कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर की उपस्थिति में दर्ज किया गया।

समय पर जांच, तो स्तन कैंसर का इलाज संभव

एसबीआई लाइफ के सीएसआर प्रमुख रवींद्र शर्मा ने कहा कि भारत में स्तन कैसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है, जो कुल कैसर मामलों में से लगभग हर चार में से एक का कारण है, यदि समय रहते जाच ही जाए, तो स्तन कैंसर के लगभग 90% मामले ठीक किए जा सकते है, लेकिन समाज में झिझक, कलंक और परिवार की स्वयं से पहले रखने की सोच के कारण महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करती है।। 2023 में एसबीआई लाइफ ने 'हग ऑफ लाइफ' हॉट वॉटर बैग लॉन्च किया। यह दुनिया का पहला ऐसा बैग है जिसमें 3डी गांठें है। ताकि महिलाएं सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ स्तन स्व-घरीक्षण करना सीख सकें। इस रिकॉर्ड बनाने वाले 'मोजेक' में कर्मचारियों, साझेदारी और स्वयंसेवकों ने मिलकर एक साधारण वस्तु को जागरूकता और सशक्तिकरण का प्रतीक बना दिया।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं