-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Panvel Water Reuse Project Recycling Solution Municipal Initiative
Navi Mumbai: पनवेल में शुरू होगी ‘रीसाइकल वाटर प्रोजेक्ट’, उद्यानों, उद्योगों में होगा उपयोग
- Written By: अपूर्वा नायक
Navi Mumbai: पनवेल मनपा ने जल संकट से निपटने के लिए पुनर्चक्रित जल उपयोग की योजना तैयार की है। तृतीयक उपचार से 170 एमएलडी पानी पुनः उपयोग योग्य बनेगा, जिससे शहर की जरूरतें पूरी होगी।

पानी की किल्लत (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: पनवेल मनपा क्षेत्र में बढ़ती आबादी के कारण उत्पन्न जल संकट की गंभीर समस्या के समाधान के लिए, प्रशासन ने जल के पुनः उपयोग का एक अभिनव विकल्प निकाला है।
जहां सिडको कॉलोनियों के निवासी अपयर्याप्त जल आपूर्ति के कारण सिडको द्वारा निर्मित और बेचे गए घरों को वर्तमान बाजार मूल्य पर वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं पनवेल मनपा ने ‘प्रसंस्कृत पुनर्चक्रित जल के उपयोग’ की अवधारणा पर आधारित एक दीर्घकालिक समाधान तैयार किया है।
मंगलवार को विश्व बैंक के एक प्रतिनिधि ने महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के कमी लडी पानी की अतिरिक्त आयुक्त गणेश माध्यम से पनवेल मनपा का दौरा किया। इस बैठक में आयुक्त मंगेश चितले और शेटे ने जलापूर्ति, स्वच्छता और पुनर्चाकण परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
सम्बंधित ख़बरें
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
मंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
पनवेल मनपा क्षेत्र को वर्तमान में 258 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, लेकिन लगभग 29 एमएलडी पानी की कमी के कारण नागरिकों को कम दबाव पर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। भविष्य के विस्तार और जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने शिलार बांध परियोजना की योजना बनाई है।
हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लगभग 3672 करोड़ रुपये की इस परियोजना को पूरा होने में कम से कम 10 साल लगेंगे, इस बीच मनपा ने आपातकालीन उपाय के तौर पर दो अलग-अलग परियोजनाओं की योजना बनाई है। पहली परियोजना में, मानसून के दौरान देहरंग बांध से बहने वाले पानी को संरक्षित करने और सिडको कॉलोनियों सहित नागरिकों तक – पहुंचाने के लिए 149 करोड़ रुपए की जल पाइपलाइन परियोजना शुरू की गई है।
सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
तृतीयक उपचार परियोजना से मिलने वाले पानी का उपयोग शौचालयी, सर्विस स्टेशनों और उद्यानों में किया जा सकता है। यदि यह परियोजना उन सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट में लागू की जाती है जो स्थानांतरित हो चुके हैं और भविष्य में स्थानांतरित किए जाएंगे, तो 170 एमएलडी जल उपलब्ध होगा, जिसका उपयोग बड़ी हाउसिंग सोसायटियों और औद्योगिक क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। यह प्रस्ताव ‘मित्र’ संस्था के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai: भिवंडी में मौसम की मार, हर दिन 80 मरीज सर्दी-खांसी से अस्पताल पहुंच रहे
उपयोग के योग्य उपलब्ध होगा शहर में पानी
दूसरी परियोजना में, पनवेल, कामोठे, कलंबोली और खारपर स्थित सीवेज उपचार संयंत्रों से तृतीयक शुद्धिकरण के बाद प्राप्त पानी का पुनः उपयोग किया जाएगा। इस पानी का उपयोग शौचालयों, उद्यानों, सड़कों की सफाई के साथ-साथ औद्योगिक उपयोग के लिए किया जाएगा। इस परियोजना की लागत लगभग 350 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, पनवेल में वर्तमान और भविष्य में होने वाली जल संकट को देखते हुए, मनपा ने जल आपूर्ति में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। यदि कामोठे और पनवेल के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में तृतीयक उपचार परियोजना लागू की जाती है, तो 20 एमएलडी पुनर्चक्रण योग्य जल उपलब्ध होगा।
Panvel water reuse project recycling solution municipal initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














