मीरा भाईंदर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane: मीरा-भाईंदर मनपा में महापौर-उपमहापौर पद के लिए नामांकन, भाजपा और आघाड़ी आमने-सामने

Thane News: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। भाजपा और कांग्रेस-शिवसेना (शिंदे) की शहर विकास आघाड़ी के बीच मुकाबला तय हो गया है।

अपूर्वा नायक

Mira Bhyandar Mayor Election: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

नगर सचिव दिनेश कानगुड़े के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही मनपा में सत्ता का अगला अध्याय तय करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।

भाजपा की ओर से पूर्व महापौर डिंपल मेहता ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि ध्रुवकिशोर पाटील ने उपमहापौर पद के लिए पर्चा भरा। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी मनपा में स्थिर और मजबूत प्रशासन देने के इरादे से मैदान में उतरी है।

आघाड़ी ने भी भरा दम

दूसरी ओर कांग्रेस और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना द्वारा गठित शहर विकास आघाड़ी की ओर से भी उम्मीदवार उतारे गए हैं। आघाड़ी की तरफ से महापौर पद के लिए कांग्रेस की रुबीना शेख और उपमहापौर पद के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) की वंदना पाटील ने नामांकन दाखिल किया है।

चुनावी नतीजों के बाद तस्वीर साफ

गौरतलब है कि मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के 24 प्रभागों की कुल 95 सीटों के लिए 15 जनवरी को चुनाव हुए थे, जिनके नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मनपा की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ हो गई थी।

भाजपा को भारी बहुमत

चुनाव में भाजपा ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से भाजपा का कुल संख्याबल 79 तक पहुंच गया। वहीं कांग्रेस के 13 और शिवसेना के 3 पार्षदों को मिलाकर आघाड़ी का कुल संख्याबल 16 है।

महापौर बनना लगभग तय

संख्याबल के लिहाज से भाजपा की डिंपल मेहता का महापौर और ध्रुवकिशोर पाटील का उपमहापौर बनना लगभग तय माना जा रहा है। अब सभी की नजरें औपचारिक चुनाव प्रक्रिया और नए नेतृत्व के कार्यभार संभालने पर टिकी हुई हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट