-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bhandup 2000 Mld Water Treatment Plant Bmc Mumbai Project
मुंबईकरों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित पानी, भांडुप जल परियोजना का आयुक्त ने किया निरीक्षण
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra: मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था को भविष्य के लिए मजबूत बनाने के उद्देश्य से भांडुप में निर्माणाधीन 2000 MLD वॉटर प्लांट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने दिए हैं।

भांडुप वॉटर प्लांट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में बीएमसी भांडुप में निर्माणाधीन 2,000 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक जलशुद्धीकरण संयंत्र के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश मनपा आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने दिए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को परियोजना स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि यह जलशुद्धीकरण परियोजना पूर्ण होने के बाद मुंबईकरों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विकास और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण मुंबई में पानी की मांग करीब 4500 एमएलडी तक बढ़ गई है लेकिन बीएमसी केवल 3950 एमएलडी तक ही पानी की आपूर्ति करती है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
ये भी पढ़ें :- घाटकोपर स्टेशन रोड पर अतिक्रमण का जायजा, किरीट सोमैया ने अधिकारियों को लगाई फटकार
वर्तमान जलशुद्धीकरण संयंत्र हो गयाँ पुराना
- मनपा अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना को अप्रैल 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भांडुप में वर्तमान में स्थित 1,910 एमएलडी क्षमता वाला जलशुद्धीकरण संयंत्र लगभग 46 वर्ष पुराना है। जो अब संरचनात्मक रूप से कमजोर हो चुका है। इसी कारण इसके स्थान पर नया और आधुनिक 2,000 एमएलडी क्षमता का संयंत्र विकसित किया जा रहा है।
- इस नए संयंत्र के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी का आधुनिक तकनीक से शुद्धीकरण किया जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय बनेगी। फिलहाल परियोजना स्थल पर मिट्टी परीक्षण, खुदाई, वैरिकेडिंग, विद्युत खंभों का स्थानांतरण, वृक्षारोपण सहित कई कार्य तेजी से चल रहे हैं। साथ ही स्थापत्य, यांत्रिक, विद्युत और उपकरण संबंधी कार्य समानांतर रूप से शुरू कर दिए गए हैं। मानसून से पहले अधिकतम कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Bhandup 2000 mld water treatment plant bmc mumbai project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMUP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMPriyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Aug 05, 2026 | 02:03 PMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
Aug 05, 2026 | 01:57 PMमहाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












