ठाणे मेट्रो लाइन सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणेकरों को जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर के अंत तक शुरू होगी मेट्रो लाइन 4 और 4ए

Thane Metro Line: ठाणेवासियों के लिए मेट्रो 4 और 4ए का परिचालन दिसंबर तक शुरू होगा। गायमुख से विजय गार्डन के बीच चलने वाली इस सेवा से घोड़बंदर रोड पर जाम खत्म होगा, न्यूनतम किराया ₹10 तय।

रूपम सिंह

Thane Metro Line 4 Line 4A Operational: ठाणेवासियों का बहुप्रतीक्षित सपना अब साकार होने जा रहा है, क्योंकि मेट्रो लाइन 4 और 4ए का परिचालन दिसंबर के अंत तक शुरू होने की पूरी तैयारी है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस सेवा के शुरू होने से सबसे व्यस्त घोड़बंदर रोड पर लगने वाले भीषण जाम से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एमएमआरडीए द्वारा विकसित यह परियोजना ठाणे शहर और पूरे एमएमआर में आधुनिक और सुगम कनेक्टिविटी की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। शुरुआती चरण में यह मेट्रो सेवा अत्यधिक भीड़भाड़ वाले उत्तरी खंड गायमुख और विजय गार्डन के बीच संचालित होगी। इस रूट पर चार प्रमुख एलिवेटेड स्टेशन गायमुख, ओवला, कासरवडवली और विजय गार्डन बनाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार इस प्राथमिकता वाले खंड के बाद लाइन का विस्तार कैडबरी जंक्शन, गांधी नगर कंजुरमार्ग और अंततः वडाला तक किया जाएगा। एमएमआरडीए के निर्देशन में लगभग 15,498 करोड़ रुपए की लागत से इस विशाल रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क को तैयार किया गया है।

इसमें वडाला से कासरवडवली तक मेट्रो लाइन 4 का मंजूर बजट 14,549 करोड़ रुपए और कासरवडवली से गायमुख तक लाइन 4ए का बजट 949 करोड़ रुपए शामिल है। यह आधुनिक कॉरिडोर 6 और 8 कोच वाली उच्च क्षमता वाली ट्रेनों के संचालन के लिए बनाया गया है, जो प्रतिदिन 13 लाख से अधिक मुसाफिरों को सफर कराएगी।

न्यूनतम किराया 10 रुपए तय

यात्रियों की जेब को ध्यान में रखते हुए दूरी आधारित किराया तय किया गया है। शून्य से तीन किलोमीटर तक का किराया 10 रुपए होगा, जबकि स्मार्ट कार्ड धारकों को यह 9 रुपए में मिलेगा।

तीन से 12 किलोमीटर के लिए 20 रुपए, 12 से 18 किलोमीटर के लिए 30 रुपए और 18 से 24 किलोमीटर तक का किराया 40 रुपए रखा गया है। इसके अलावा मासिक ट्रिप पास और कॉन्टैक्टलेस स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी मिलेगी।

75 फीसदी कम होगा यात्रा का समय

एमएमआरडीए अधिकारियों का कहना है कि यह लाइन सड़क से हाई-स्पीड रेल की ओर एक बड़ा बदलाव लाएगी।

इससे घोडबंदर रोड और एलबीएस मार्ग पर ट्रैफिक काफी घटेगा, यात्रा का समय 75 प्रतिशत तक कम होगा और तीन हाथ नाका व कपूरबावड़ी के जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही प्रदूषण में कमी आने से ठाणेवासियों का सफर तेज, वातानुकूलित और तनावमुक्त बनेगा।

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन