महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के बीच फिर लौटेगा मानसून, 14 सितंबर से बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट

Maharashtra IMD Weather Update: महाराष्ट्र में 14 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Monsoon to return to Maharashtra amidst Ganeshotsav Rain likely from September 14; Yellow Alert' for several districts
मौसम अपडेट गणेशोत्सव बारिश चेतावनीनवभारत डिज़ाइन फोटो
Published on
Updated on

Maharashtra Rain Alert: गणपति उत्सव के बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश जोर पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, नासिक समेत मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में फिलहाल मानसून की वापसी के संकेत नहीं हैं।

अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते 14 सितंबर से अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 15 सितंबर से इसका जोर और बढ़ सकता है। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, धुलिया, नाशिक, जलगांव, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी, नांदेड, हिंगोली, बुलढाणा, वाशिम, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में बारिश तथा तेज हवाओं का अलर्ट है।

खरीफ फसलों को मिल सकता है जीवनदान

पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी। कई इलाकों में बारिश की कमी से खरीफ फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से मुरझाई फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Monsoon to return to Maharashtra amidst Ganeshotsav Rain likely from September 14; Yellow Alert' for several districts
1 करोड़ की रिश्वत मामला: न्यू पनवेल में NOC के लिए घूस मांगने वाले CGST अधीक्षक और कंसल्टेंट को CBI ने पकड़ा

अहिल्यानगर में सूखे जैसे हालात : विखे पाटिल

जिले में बारिश कम होने के कारण निर्मित संभावित सूखा जैसी स्थिति से निपटने के लिए पालक मंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जिला प्रशासन को गांव स्तर पर सूक्ष्म नियोजन करने के कड़े निर्देश दिए है।

जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जलापूर्ति, टैंकर प्रबंधन, बंद योजनाओं को शुरू करने, पशुधन के लिए चारा और कृषि नियोजन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। पालक मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसीलदार स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा कर गांववार पानी वितरण की ठोस योजना बनाएं, ताकि नागरिकों को पीने के पानी की समस्या न हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com