MMRDA का बड़ा प्लान: मुंबई-ठाणे के लिए बनेंगे 2 नए रिंग रोड, मेट्रो लाइन-4 का दूसरा ट्रायल सफल

Mumbai MMRDA project: एमएमआरडीए मुंबई महानगर क्षेत्र में 307 किमी लंबे 2 नए रिंग रोड बनाएगा। वहीं ठाणे मेट्रो लाइन-4 के पहले चरण का दूसरा ट्रायल कासारवडवली से नितिन कंपनी तक सफल रहा।
MMRDA's Major Plan Two New Ring Roads to be Built for Mumbai-Thane
एमएमआरडीए नौ रिंग रोड नेटवर्क योजना, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MMRDA Nine Ring Road Network Plan: मुंबई महानगर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी है। एमएमआरडीए दो और रिंग रोड की योजना बना रहा है। दोनों की कुल लंबाई 307 किलोमीटर होगी। इनके जुड़ने से प्रस्तावित रिंग रोड नेटवर्क सात से बढ़कर नौ कॉरिडोर का हो जाएगा।

इससे मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के विस्तृत महानगर क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा। साथ ही वैकल्पिक मार्ग बढ़ेंगे सफर का समय घटेगा। यह विस्तारित नेटवर्क प्रमुख सड़कों, सी लिंक, सुरंगों और मौजूदा कॉरिडोर को आपस में जोड़कर अधिक सहज सड़क व्यवस्था तैयार करेगा।

इससे वाहन चालकों को एक ही मार्ग पर निर्भर रहने के बजाय कई वैकल्पिक रास्ते मिलेंगे और यात्रा अधिक सुविधाजनक व समयबद्ध होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार रिंग रोड व्यवस्था का उद्देश्य वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना और यात्रा का समय कम करना है।

उनका जोर इस बात पर है कि बेहतर बुनियादी ढांचा लोगों को सबसे कीमती चीज यानी समय वापस दे। विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम एमएमआरडीए का यह विस्तार उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। साथ ही निर्बाध आवागमन के जरिए आर्थिक विकास को भी गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

MMRDA's Major Plan Two New Ring Roads to be Built for Mumbai-Thane
मुंबई में 25,000 झोपड़ाधारकों को मिली बड़ी राहत, अभय योजना का विस्तार कर पुनर्वास का रास्ता साफ करेंगे शेलार

ठाणे की मेट्रो ने पार किया एक और पड़ाव, दूसरा ट्रायल भी पास

ठाणेकरी के लिए मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है। ठाणे मेट्रो लाइन-4 के पहले चरण का दूसरा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

कासारवडवली से नितिन कंपनी स्टेशन के बीच हुई इस परीक्षण दौड़ के साथ मेट्रो ने अपने मुख्य मार्ग की तकनीकी जांच का एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। पहला चरण वर्ष के अंत तक यात्रियों के लिए शुरू किए जाने की उम्मीद है।

इससे पहले कैडबरी जंक्शन तक मेट्रो का परीक्षण किया गया था, करीब 10.5 किलोमीटर लंबे पहले चरण का निर्माण अब अंतिम दौर में है। कैडबरी, माजीवाड़ा, कपूरबावड़ी, मानपाडा, डोगरीपाड़ा और गायमुख समेत 10 प्रमुख स्टेशनों पर काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

मेट्रो सेवा शुरू होने से ठाणे शहर में रोजाना जाम से जूझने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में प्रमुख व्यावसायिक केंद्र और कार्यालय होने के कारण कामकाजी वर्ग के लिए यह सेवा खास तौर पर उपयोगी साबित होगी।

MMRDA's Major Plan Two New Ring Roads to be Built for Mumbai-Thane
मुंबई-लंदन की AI131 फ्लाइट ज्यूरिख डायवर्ट, ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक खराबी से यात्री 9 घंटे परेशान

कनेक्टिविटी का विस्तार

  • उत्तर से दक्षिण तक बेहतर संपर्क

  • पूर्व से पश्चिम तक मजबूत कनेक्टिविटी

  • प्रमुख सड़कों से जुड़ाव

  • सी लिंक और सुरंगों से कनेक्शन

  • मौजूदा कॉरिडोर का बेहतर एकीकरण

नौ रिंग रोड का नेटवर्क

  • मौजूदा प्रस्तावित रिंग रोड - 7 कॉरिडोर

  • नए रिंग रोड 2 कॉरिडोर

  • कुल रिंग रोड कॉरिडोर -9

  • दोनों नए रिंग रोड की कुल लंबाई 307 किमी -

  • कवरेज- मुंबई, ठाणे, समेत पूरा एमएमआर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com