
BRICS Summit Live Updates: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। विदेशी मेहमानों के लिए आज के दिन भी भारत मंडपम सजकर तैयार है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज 10 बजे सभी देशों का फोटो सेशन होगा और सम्मलेन में सभी ब्रिक्स देशों के बीच बैठक होगी। यह सम्मेलन शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ था। सभी ब्रिक्स देशों के समर्थन से कल 'नई दिल्ली घोषणापत्र 2026' जारी किया गया। इस घोषणापत्र में ब्रिक्स देशों ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए आपसी बातचीत, परामर्श और कूटनीतिक प्रयासों के अपने संकल्प को दोहराया।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर बड़ी खबर, नेताओं की मुलाकातों और सभी ताजा अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें....
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। विदेशी मेहमानों के लिए आज के दिन भी भारत मंडपम सजकर तैयार है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई जगहों पर पुलिस की तैनाती, डॉग स्क्वॉड से जांच, बैरिकेडिंग और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। होटल ली मेरिडियन के आस-पास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
New Delhi: Security arrangements have been tightened across Delhi ahead of the BRICS Summit, with police deployment, dog squad checks, barricading, and vehicle inspections at multiple locations. Heavy security measures are also in place around Hotel Le Méridien as authorities… pic.twitter.com/PE32pdA8PP
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
दिल्ली केभारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का दूसरा और आखिरी दिन चल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं और अंतिम जांच-पड़ताल की जा रही है। देखें भारत मंडपम के दृश्य।
New Delhi: Visuals from the media centre at Bharat Mandapam, on the final day of the 18th BRICS Summit pic.twitter.com/wgJBwHNdfe
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कूटनीति, विश्व अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की बदलती भूमिका का बड़ा मंच तैयार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स को किसी देश के खिलाफ गठबंधन नहीं, बल्कि विश्व की निर्णय प्रक्रिया में विकासशील देशों की भूमिका बढ़ाने की मांग की। वहीं रूस और ईरान ने वैकल्पिक अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।
ब्रिक्स समिट को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें 22 जगहों पर डायवर्जन और 35 से ज्यादा सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को रेगुलेट करने की जानकारी दी गई।
🚦 TRAFFIC ADVISORY | 13 SEPTEMBER
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 12, 2026
🚗 YOUR SUNDAY JOURNEY NEEDS A LITTLE PLANNING
🌍 BRICS Summit + 🏏 India vs Afghanistan T20
Two major events. Check before you move.
🌍 BRICS SUMMIT
8 AM–8:00 PM
Traffic regulations will apply in the notified Controlled Area, particularly… pic.twitter.com/pMWLrtgbjq
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन वर्ल्ड लीडर्स भारत मंडपम पहुंच रहे है। भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट में शामिल देशों के लीडर्स की फैमिली फोटो ली जाएगी।
#WATCH | Delhi: United Nations Secretary-General (UNSG) António Guterres arrives at Bharat Mandapam on Day 2 of the BRICS Summit 2026.
— ANI (@ANI) September 13, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/PpqpCuyCAh
नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचने पर वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत कर रहे है। कुछ ही देर में ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ फैमिली फोटो ली जाएगी।
LIVE: BRICS leaders arrive for the BRICS Summit at Bharat Mandapam in New Delhi https://t.co/h6b1mPD8Zt
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
ब्रिक्स समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में दुनिया भर के नेताओं के साथ 'फैमिली फोटो' के लिए पोज दिया।
#WATCH | BRICS Summit 2026 | Delhi: Prime Minister Narendra Modi poses for a Family Photo with world leaders at Bharat Mandapam on Day 2 of the BRICS Summit.
— ANI (@ANI) September 13, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/JW0iAqFIJb
BRICS समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहमान देशों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "हम BRICS के विस्तारित परिवार में आप सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। आज, यह ऑडिटोरियम अलग-अलग महाद्वीपों, संस्कृतियों और विकास की यात्राओं को एक साथ ला रहा है। यह BRICS की बढ़ती ताकत, आकर्षण और उसमें अटूट भरोसे का सबूत है।"
PM's welcome remarks: BRICS Session on Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability https://t.co/IJ8vrdVbzo
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी ने कहा आपदा प्रबंधन के लिए शुरुआती चेतावनी डेटा इंटीग्रेशन गाइडलाइंस तैयार की गईं। ब्रिक्स लॉजिस्टिक सप्लाई चेन सहयोग फ्रेमवर्क हमारी सप्लाई चेन को अधिक भरोसेमंद और मजबूत बनाने में मदद करेगा। डिजिटल कृषि पर ब्रिक्स नेटवर्क किसानों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "Friends, India has advanced friendship, participation, and cooperation through the BRICS platform. Our effort has been to ensure that BRICS cooperation does not remain limited to governments alone. Our entrepreneurs, farmers,… pic.twitter.com/ifTnMhFNjt
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली से रवाना हुए।
New Delhi: Chinese President Xi Jinping departs from New Delhi after attending the 18th BRICS Summit pic.twitter.com/fqZhjkp065
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
BRICS समिट 2026 में भारत-इथियोपिया संबंधों पर, इथियोपिया के 'इयुदान मीडिया' के डैनियल तिरुनेश शिफेराव ने इसे यह इथियोपियाई और भारतीयों के लिए एक बड़ा मौका बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार के साथ हमारे लंबे संबंध हैं। शिक्षा, व्यापार, वाणिज्य और तकनीक के क्षेत्र में भी भारतीय सरकार और इथियोपियाई लोगों के बीच बड़ा सहयोग है।
डैनियल ने भारत यात्रा पर कहा यह मेरी पहली भारत यात्रा है। भारतीय जानते हैं कि खुद को कैसे प्रमोट करना है और वे अपनी विरासत का ध्यान रखना भी जानते हैं। इसी वजह से उन्हें काफी टूरिज्म मिल रहा है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वे बिजनेस और टूरिज्म सेक्टर के लिए बदलाव ला रहे हैं। BRICS की भारत की अध्यक्षता पर उन्होंने कहा, कि यह बहुत बड़ी बात है। यह BRICS का केंद्र है। भारत इसकी मेजबानी कर रहा है और इसका आयोजन बहुत अच्छे ढंग से किया गया है।
#WATCH | BRICS Summit 2026 | Delhi: On India-Ethiopia ties, Daniel Tirunesh Shiferaw from Ethiopia's Eyudan Media says, "It's a big opportunity for Ethiopian and Indians. We have a long relationship with Indian government. In education, business, trade, and also technology, we… pic.twitter.com/WiSQSxD2fp
— ANI (@ANI) September 13, 2026
ब्रिक्स समिट 2026 में बातचीत को बढ़ावा देने, तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में भारत की भूमिका के बारे में ओमान के नजरिए पर, भारत में ओमान के राजदूत ईसा सालेह अब्दुल्ला अलशिबानी ने कहा, "मुझे लगता है कि हम प्रधानमंत्री के 'एक पृथ्वी, एक परिवार' वाले मंत्र का हिस्सा हैं। जियोपॉलिटिकल संदर्भ में, ऐसे संकटों का असर न केवल सीधे तौर पर जुड़े देशों पर, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से सभी देशों पर पड़ता है। शांतिपूर्ण बातचीत और शांतिपूर्ण पड़ोसी संबंधों के मामले में ओमान की नीति ईमानदार है और मुझे लगता है कि हम उसी पर चल रहे हैं। मुझे लगता है कि दुनिया के सामने अभी जो कई मुद्दे और मुश्किलें हैं, उन्हें सुलझाने का यही सही रास्ता है।"
#WATCH | BRICS Summit 2026 | Delhi: On Oman’s assessment of India’s role in promoting dialogue, de-escalation and regional stability, Ambassador of Oman to India, Issa Saleh Abdullah Alshibani, says, "I think we are part of the motto of the Prime Minister, when he said there is… pic.twitter.com/O7qPz6SuLT
— ANI (@ANI) September 13, 2026
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets with Egyptian President Abdel Fattah El-Sisi, at Bharat Mandapam on the sidelines of BRICS Summit 2026.
— ANI (@ANI) September 13, 2026
(Video: DD News) pic.twitter.com/R2fLVQeBxS
BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब हम समापन की ओर बढ़ रहे हैं। 18वें BRICS समिट के समापन के साथ, मैं आप सभी की सक्रिय भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आपके महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने हमारे सहयोग को व्यापकता और गहराई प्रदान की है। आपकी उपस्थिति BRICS की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता का प्रमाण है।"
#WATCH | Delhi: On Day 2 of the BRICS Summit 2026, Prime Minister Narendra Modi says, "We are now moving towards the conclusion. As the 18th BRICS Summit draws to a close, I express my heartfelt gratitude to all of you for your active participation and valuable contributions.… pic.twitter.com/k1JaVCjeNQ
— ANI (@ANI) September 13, 2026
ब्रिक्स समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "ब्रिक्स अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है। दुनिया अब हमसे सिर्फ़ विचारों और वादों की नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद करती है। मुझे भरोसा है कि हमारी मिली-जुली कोशिशों से हम निश्चित रूप से इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मैं एक बार फिर ब्रिक्स के अगले मेजबान के तौर पर चीन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मैं खास तौर पर आप सभी और आपकी टीमों को नई दिल्ली समिट को सफल बनाने के लिए बधाई देता हूं। मैं आप सभी की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं।"
VIDEO | BRICS Summit 2026: PM Modi (@narendramodi) says, "BRICS is set to enter its third decade. The world now expects not just ideas and commitments from us, but concrete results. I am confident that through our shared efforts, we will certainly live up to these expectations. I… pic.twitter.com/SDuOaLrIyz
— Press Trust of India (@PTI_News) September 13, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से प्रस्थान कर गए।