अवैध पानी कनेक्शन काटे सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे के मुंब्रा और दिवा में अवैध पानी के कनेक्शनों पर चला बीएमसी का चाबुक, 25 नल कनेक्शन काटे गए

Thane Illegal Water Connection Cut: ठाणे मनपा के जल आपूर्ति विभाग ने दिवा और मुंब्रा प्रभाग में अनधिकृत पानी के कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 अवैध नल कनेक्शन काटे और मोटर पंप जब्त किए।

रूपम सिंह

Thane Municipal Corporation: ठाणे महानगरपालिका के दिवा और मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्रों में अनधिकृत नल कनेक्शनों के खिलाफ जल आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। अभियान के तहत कुल 25 अवैध नल कनेक्शन काटे गए और संबंधित सामग्री जब्त की गई। मनपा ने स्पष्ट किया है कि अवैध कनेक्शनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

दिवा में 18 कनेक्शन पर कार्रवाई

दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के अरिहंत फर्नीचर इलाके में पानी की आपूर्ति करने वाली 250 और 350 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइनों पर अनधिकृत कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया। 17 सितंबर को हुई कार्रवाई के दौरान मुख्य पाइपलाइन से लिए गए 3 इंच व्यास के 18 अवैध नल कनेक्शन काट दिए गए।

500 मीटर एचडीपीई पाइप जब्त

कार्रवाई के दौरान मनपा के जल आपूर्ति विभाग ने करीब 500 मीटर एचडीपीई पाइप के टुकड़े और मोटर पंप जब्त किए। विभाग की टीम ने पाइपलाइन से अनधिकृत तरीके से पानी लेने वाले कनेक्शनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें काट दिया।

मुंब्रा में 7 अवैध कनेक्शन काटे

मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में प्रेस स्क्वायर के सामने नाले और एम.एम. हॉल के पास अनधिकृत नल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 इंच व्यास के 7 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। मौके से पीवीसी पाइप भी जब्त किए गए।

नियमित निरीक्षण कर होगी कार्रवाई

ठाणे मनपा के जल आपूर्ति विभाग ने कहा है कि शहर में पानी की पाइपलाइनों और नल कनेक्शनों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

जहां भी अनधिकृत कनेक्शन पाए जाएंगे, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य जल आपूर्ति व्यवस्था में अवैध कनेक्शनों को रोकना और पाइपलाइनों की निगरानी सुनिश्चित करना है।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना