Maha TET का पेपर (सोर्स: AI) 
ठाणे

Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा

Maha TET Paper Leak: NEET विवाद के बीच महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है। 28 जून को होने वाली इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में है।

आकाश मसने

MahaTET Paper Leaked In Bhiwandi: देश में चल रहे NEET परीक्षा विवाद के बीच अब महाराष्ट्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) का पेपर लीक हो गया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 28 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पेपर लीक होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

रविवार को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) होनी थी। इसके पहले पेपर लीक होने के 28 जून को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा में राज्य भर से लगभग 4 लाख कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। इसके लिए 1,428 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Maha TET एग्जाम की नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

शिक्षा विभाग की ओर से पेपर लीक होने के बाद 28 जून को होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) को स्थगित करने का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद पुणे की ओर से एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से हुई। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने TET परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए थे। इसी बीच 27 जून 2026 की सुबह मिली गुप्त जानकारी के आधार पर शक हुआ कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास TET परीक्षा के प्रश्न-पत्र से जुड़ी जानकारी है।

इस पर कार्रवाई करते हुए, भिवंडी पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और तलाशी ली। मामले की पुष्टि के लिए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उन लोगों के पास मिले कुछ सवाल जून 2026 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के प्रश्न-पत्र के सवालों से मेल खाते थे। इस घटना के संबंध में भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

साल 2025 में भी हुआ था पेपर लीक

इस साल पूरे राज्य से करीब 4 लाख 28 हजार उम्मीदवार यह परीक्षा देने वाले थे। पेपर लीक होने की वजह से इन लाखों भावी शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब TET का पेपर लीक हुआ है। इससे पहले साल 2025 में भी महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) का पेपर लीक हुआ था। साल 2025 में कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल