मृतक यशश्री शिंदे 
ठाणे

नवी मुंबई में लव जिहाद? उरण रेलवे स्टेशन के पास मिला युवती का शव, चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर चोटें

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में से 20 वर्षीय एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजकर 15 मिनट पर युवती का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान यशश्री शिंदे के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है जो मुस्लिम बताया जा रहा है।

शुभम सोनडवले

नवी मुंबई. महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में से 20 वर्षीय एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजकर 15 मिनट पर युवती का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान यशश्री शिंदे के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है जो मुस्लिम बताया जा रहा है।

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता बेलापुर में काम करती थी और उसने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि उसी दिन दोपहर साढ़े तीन से शाम चार बजे के बीच उसकी हत्या की गई।

पानसरे ने बताया, "इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है।"

यशश्री एन. आई. हाई स्कूल के सामने रहती थी। माना जा रहा है कि यशश्री की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। उसका शव उरण कोटनाका पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिला। उसके हाथ कटे हुए थे। जबकि चेहरे और प्राइवेट पार्ट चोटें थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है।

उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने बताया कि यशश्री शिंदे दो दिनों से लापता थी। उसके परिवार ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

हत्या करने वाले आरोपी ने यशश्री के सीने और शरीर पर चाकू से वार किया है। यशश्री के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करने वाला आरोपी एक खास समुदाय का है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उसे मौत की सजा दे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल