महावितरण (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: लोक अदालत में निपटेंगे बिजली बिल और चोरी विवाद, महावितरण ने भेजे नोटिस

Thane: कल्याण सर्कल के बिजली बिल, चोरी और बकाया मामलों को 13 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाने का मौका। महावितरण ने उपभोक्ताओं से कोर्ट में उपस्थित होकर केस सेटल करने की अपील की।

अपूर्वा नायक

Kalyan News In Hindi: महावितरण के कल्याण सर्कल के अंतर्गत जिनकी बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से खंडित की गई है, बिजली चोरी के केस, बिजली बिल से जुड़े मामले और बिजली चोरी के लंबित मामलों को समझौते से निपटाने का मौका है।

महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह शनिवार 13 दिसंबर को तालुका कोर्ट स्तर पर आयोजित लोक अदालत में हिस्सा लें और अपने-अपने मामलों को इस माध्यम के जरिए सुलझाने का प्रयास करें।

महावितरण के कल्याण सर्कल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ठाणे और पालघर जिलों के सभी तालुका कोर्ट में 13 दिसंबर की सुबह राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। ठाणे और पालघर जिलों में कल्याण मंडल-1 ऑफिस के तहत 11,431 बिजली ग्राहकों पर 43।8 करोड़ का बकाया है, कल्याण मंडल-2 ऑफिस के तहत 96,062 बिजली ग्राहकों पर 134 करोड़ रुपए का बकाया है।

वसई मंडल में 110 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया

  • वसई मंडल में ऑफिस के तहत 1 लाख 892 पर 110 करोड़ रुपए का बकाया है और पालघर मंडल ऑफिस के तहत 53,949 पर 36।85 करोड़ रुपए का बकाया है। यानि कुल 324 करोड़ रुपए।
  • इस सर्कल के तहत कल्याण मंडल-1, कल्याण मंडल-2, वसई, पालघर मंडलों के 2 लाख 62 हजार बिजली कंज्यूमर्स को लीगल डिपार्टमेंट की तरफ से लोक अदालत में हिस्सा लेने के लिए नोटिस भेजे गए है।

महावितरण ने ऐसे ग्राहकों से कहा है कि अगर नोटिस नहीं मिला है। तो भी ये ग्राहक लोक अदालत में हिस्सा लेकर अपने केस सेटल करवा सकेंगे। महावितरण ने संबंधित कंज्यूमर्स से अपील की है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के तालुका कोर्ट में आयोजित लोक अदालत में भाग लें और इस मौके का फायदा उठाए।

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा