यातायात में बदलाव की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
ठाणे

Kalyan-Dombivli Traffic Advisory: सड़क और पुल निर्माण कार्यों के कारण यातायात में बड़ा बदलाव

Kalyan Dombivli Traffic Diversion: कल्याण-डोंबिवली में पुल और फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण यातायात में बड़े बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों पर रोक लगी है, जानें वैकल्पिक मार्गों की पूरी सूची।

अशोक वर्मा, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • कल्याण-डोंबिवली में पुल और फ्लाईओवर निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • विट्ठलवाड़ी स्टेशन के पास पुल निर्माण से 21 नवंबर से मार्ग बंद रहेगा।

  • डोंबिवली में फ्लाईओवर कार्य के चलते भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

  • हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय हैं, पर आपातकालीन सेवाओं को छूट मिलेगी।

Vitthalwadi Bridge Construction Traffic: कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में सड़क और पुलों के निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।

ये बदलाव कल्याण पूर्व में पुणे लिंक रोड पर विट्ठलवाड़ी श्मशान भूमि क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य और डोंबिवली में सोनारपाड़ा से पीएनटी चौक तक के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते लागू किए गए हैं।

विट्ठलवाड़ी पुल निर्माण के चलते मार्ग बंद

कल्याण पूर्व में विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास पुल के निर्माण कार्य के कारण 21 नवंबर 2026 से 20 मार्च 2027 तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। पुणे लिंक रोड पर खडेगोलवली नाले से होते हुए विट्ठलवाड़ी स्टेशन और श्रीराम चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आनंद दिघे चौक और श्मशानभूमि चौक से मार्ग बंद कर दिया गया है।

सोनारपाड़ा से पीएनटी चौक तक फ्लाईओवर का काम

डोंबिवली पूर्व में सोनारपाड़ा और पीएनटी चौक के बीच एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, जिसके चलते 25 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2028 तक यातायात में बदलाव लागू रहेंगे। इस निर्माण कार्य में 13 खंभे और दो आधार स्तंभ बनाए जाएंगे।

कल्याण- शील रोड से डोम्बिवली आने वाले छह पहिया और उससे अधिक भारी वाहनों का प्रवेश मानपाड़ा चौक और चार लेन रोड पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मुंबई के एल्फिन्स्टन डबल डेकर ब्रिज का 63% काम पूरा, जानें कब शुरू होगा 4.5 किमी लंबा शिवड़ी-वर्ली कनेक्टरहल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

भोपर कमान, नंदीवली, स्वामी समर्थ चौक और एमआईडीसी के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर हल्के वाहनों, रिक्शा, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किए गए हैं। चालकों से अनुरोध है कि वे यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

लेकिन इन प्रतिबंधित मार्गो पर पुलिस वाहन, दमकलकर्मी, एम्बुलेंस, ग्रीन कॉरिडोर और अन्य आवश्यक सेवा वाहन इस यातायात परिवर्तन से बाहर रखे गए हैं।

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल