कल्याण डोंबिवली मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan Dombivli News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली मनपा के बहुप्रतीक्षित चुनाव की घोषणा राज्य चुनाव आयोग ने कर दी है। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद मनपा प्रशासन सक्रिय हो गया है।
आचार संहिता लागू होने के साथ शहर में लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाये जा रहे हैं। राजनीतिक दलों के टिकट के लिए धमाचौकड़ी तेज हो गयी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार टिकट के लिए पैरवी में जुट गए हैं।
कल्याण डोंबिवली मनपा का चुनाव 6 साल बाद हो रहा है। 10 नवंबर 2020 को महानगर पालिका का कार्यकाल समाप्त हुआ था। तब से मनपा का काम काज प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त ही संभाल रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है यह मनपा
- पहले तो वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाया, उसके बाद राज्य के सभी स्थानीय निकाय चुनाव राजनीतिक पचड़े में पड़ गए, अब ठाणे जिले की बड़ी महानगर पालिकाओं में से एक कल्याण-डोंबिवली मनपा के चुनाव का बिगुल बज गया है।
- कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र को राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। उनके पुत्र डॉ। श्रीकांत शिंदे यहां के सांसद हैं। सोमवार को मनपा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। जिसकी वजह से मनपा क्षेत्र में इस समय
- हर पार्टी अपनी कमर कसती दिख रही है। कल्याण डोंबिवली मनपा की कई सीटों पर हिंदी भाषी मतदाताओं का प्रभाव है। जो मनपा चुनाव को प्रभावित करेंगे, कल्याण डोंबिवली मनपा के चुनाव मेंकुल 122 नगरसेवकों को चुना जाना है।
- इस साल का मनपा चुनाव पैनल सिस्टम के हिसाब से होगा, 122 नगरसेवकों के चुनाव को लेकर 31 वार्ड में से 29 वार्ड में 4-नगरसेवकों के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 2 वार्ड में 3 मेंबर होंगे।
- 31 वार्ड की 122 सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों लिए, 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, 32 सीटें पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। कुल 122 सीटों में से 61 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं।