रियल एस्टेट फ्रॉड (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Instagram Ads से फंसे 65 लोग: डोंबिवली में सस्ते फ्लैट के नाम पर 93 लाख की ठगी, बिल्डर समेत 5 पर केस

Dombivli Flat Fraud: डोंबिवली में सस्ते घर का सपना दिखाकर 65 लोगों से करीब 93.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिल्डर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपूर्वा नायक

Dombivli Flat Fraud Builder Scam: डोंबिवली में सस्ते घर का सपना दिखाकर बड़े पैमाने पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानपाडा पुलिस ने बिल्डर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गिरोह ने 65 लोगों से करीब 93.80 लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस के मुताबिक डोंबिवली पश्चिम निवासी आचल राजुभाई गुप्ता (25) की शिकायत पर 22 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता को 'जान्हवी प्रॉपर्टी' नाम से इंस्टाग्राम पर 1 बीएचके 2 बीएचके फ्लैट 5 से 7 लाख रुपये में देने का विज्ञापन दिखा। 14 फरवरी 2026 को दंपती धामटणगांव स्थित साइट पर पहुंचे, जहां 'साई माऊली चाल' के नाम पर निर्माण दिखाया गया।

आरोपी ने ठगे 2.85 लाख रुपये

फ्लैट आरोपी कदम ने 2 बीएचके 7.5 लाख में तय कराया। बुकिंग के नाम पर 1,000 रुपये लेने के बाद अलग-अलग किश्तों में गूगल-पे और नकद मिलाकर 2.85 लाख रुपये वसूले गए। रसीद और दस्तावेज देकर भरोसा भी जीत लिया गया।

आरोपियों की तलाश जारी

26 फरवरी को नोटरी के जरिए कथित सेल एग्रीमेंट कराया गया, लेकिन बाद में दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई, जैसे बिल्डर का आधार कार्ड तक संलग्न नहीं था। आरोपी बार-बार चाबी देने का बहाना बनाते रहे। 11 अप्रैल को जब पीड़िता साइट पर पहुंची, तो वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला, बल्कि 20-25 अन्य पीड़ित भी ठगी का आरोप लगाते हुए मौजूद थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने इसी तरह 64 अन्य लोगों से भी करीब 90.95 लाख रुपये वसूले। कुल ठगी 93.80 लाख रुपये तक पहुंच गई है। मामले में सचिन संभाजी सुर्वे, कदम, वाघमारे, निखिल कडलग और रविंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे रैकेट की जांच कर रही है।

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit: जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा