PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

India Malaysia Relations: BRICS Summit 2026 के दौरान PM मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रक्षा, व्यापार, सेमीकंडक्टर और डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर अहम द्विपक्षीय बैठक की।
PM Modi With Malaysian PM Anwar Ibrahim at Hyderabad House in Delhi
PM मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से साथ सोर्स-IANS
Published on
Updated on

PM Modi Meet Anwar Ibrahim: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में फरवरी 2026 में पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा के बाद हुए समझौतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करते हुए भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

PM मोदी और अनवर इब्राहिम की मुलाकात

बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने भारत में प्रधानमंत्री इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी को प्रशंसनीय बताया।

इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर वगैरह के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

PM Modi With Malaysian PM Anwar Ibrahim In Delhi
PM मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से साथसोर्स- IANS
PM Modi With Malaysian PM Anwar Ibrahim at Hyderabad House in Delhi
18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

सेमीकंडक्टर व इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई चर्चा

दोनों ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों पर बात की और व्यापार व निवेश, रक्षा व सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

कोटा किनाबालु में खुलेगा भारत का नया वाणिज्य दूतावास

भारत-मलेशिया द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कोटा किनाबालु (सबाह) में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए मलेशिया की सहमति दे दी। इस फैसले को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत साझेदारी को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दिल्ली पहुंचे मलेशियाई PM

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे।

हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह केरल जाकर भारत के ग्रैंड मुफ्ती से भी मुलाकात करेंगे।

PM Modi With Malaysian PM Anwar Ibrahim
PM मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से साथसोर्स -IANS

12-13 सितंबर को दिल्ली में होगा BRICS शिखर सम्मेलन

भारत, 2026 BRICS अध्यक्ष के रूप में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

वहीं बेलारूस, क्यूबा, बोलिविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम इस समूह के 10 साझेदार देश हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com