ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS 2026 Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के बीच कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने ईरान से मैत्रीपूर्ण संबंध रखने की बात कही। चीन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
brics summit narendra modi pramod tiwari
मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारीसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Pramod Tiwari on India Iran Relations: भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन कर रहा है। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे है। शनिवार से ब्रिक्स समिट की शुरुआत होने जा रही है।

इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत पहुंचे है। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है।

ईरान के साथ भारत की बातचीत पर प्रमोद तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ बातचीत के दौरान नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "जब भारत 1947 में आजाद हुआ, तो इसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। अरब देशों ने हमें वर्षों तक बिना टेंडर के भी कम कीमतों पर कच्चे तेल की आपूर्ति की, जब भारत इसे खरीदने में सक्षम नहीं था। हमें यह याद रखना चाहिए।"

प्रमोद तिवारी ने कहा, कि "हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया था। इसलिए, भारत को ईरान के साथ संवेदनशील और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए।" अमेरिका ईरान के खिलाफ जो फायरिंग और बमबारी कर रहा है, उसका औचित्य बता रहे हैं, फिर भी नरेंद्र मोदी ट्रंप को गले लगा रहे हैं और उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं कर रहे हैं।'

चीन-अरुणाचल पर भी प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

दिल्ली में भारत-चीन तनाव को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, क्या किरण रिजिजू ने विदेश मंत्रालय संभाल लिया है? जिन्हें बोलना चाहिए, वे चुप हैं। उन्होंने (चीन ने) अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया है। वे 'स्मार्ट गांव' बना रहे हैं और शहरों का नाम बदल रहे हैं। अगर कोई इसका मुकाबला कर सकता है, तो वह भारत के प्रधानमंत्री हैं। हमारा मानना है कि भारत के सबसे छोटे हिस्से को लेकर भी कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

brics summit narendra modi pramod tiwari
BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

हरीश रावत के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के इस्तीफे पर भी उनका बयान सामने आया। हरीश रावत द्वारा अपने सहयोगी पर ईडी की छापेमारी के बाद कांग्रेस पद छोड़ने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "हालांकि, यह कांग्रेस है, जिसकी नैतिकता है कि इसमें कोई बड़ा भ्रष्टाचार शामिल नहीं है। ऐसी चीजें आम लोगों के बीच हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने नैतिक रूप से ऊंचा स्थान लिया है और एक उदाहरण स्थापित करने का फैसला किया है।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को राज्य कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अपने पदों से इस्तीफा की पेशकश की है। उनके ओएसडी चंदन सिंह जीना के पास से भारी मात्रा में कैश और गहने जब्त होने की खबर के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। रावत ने कहा कि वह "नहीं चाहते कि उनके किसी काम से पार्टी का संघर्ष कमजोर हो," साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी पर लगे किसी भी तरह के गलत काम के आरोपों से इनकार किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com