Highlights:
प्रेमिका द्वारा रिश्ता खत्म करने के फैसले से आरोपी कथित तौर पर नाराज था।
आरोप है कि दीपेश रस्तोगी ने डोंबिवली पूर्व स्थित प्रेमिका के घर में आग लगा दी।
आगजनी की घटना में युवती और उसके माता-पिता सुरक्षित बच गए।
Dombivli Fire Incident: डोम्बिवली में एक चौंका देनें वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक प्रेमी ने रिश्ता टूटने से नाराज होकर अपनी प्रेमिका के घर में ही आग लगा दी। प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था, जिससे प्रेमी काफी आक्रोशित हो गया था।गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में प्रेमिका लड़की और उसके माता-पिता बाल-बाल बच गए।
सौभाग्य से, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। शिकायत मिलने के बाद डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना से परिसर में में सनसनी फैल गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले डोम्बिवली पूर्व के एक पॉश रहिवासी इलाके में रहने वाली यह युवती पिछले सात-आठ सालों से दीपेश रस्तोगी के साथ प्रेम संबंध में थी। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे थे। इसलिए युवती ने स्पष्ट निर्णय लिया कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं उसने दीपेश को इस बारे में साफ-साफ बता भी दिया था।
लेकिन दीपेश अपनी प्रेमिका से संबंध तोड़ने पर बेहद आक्रोशित हो गया। इसी आक्रोश में आकर उसने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के घर में आग लगा दी। अचानक घर में लगी इस आगे से परिजन हैरान हो गए और मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आरोपी प्रेमी को लगा था कि इस आगजनी की घटना में लड़की और उसके माता-पिता आग की चपेट में आ जाएंगे।
मगर सौभाग्य से तीनों बच गए और एक बड़ा दर्दनाक हादसा टल गया। इस आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मानपाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया गया और मानपाड़ा पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।