महाराष्ट्र के रायता नदी पुल पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Kalyan Road Accident: कल्याण के पास रायता नदी पुल पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत। टिटवाला पुलिस ने 81 वर्षीय चालक पर केस दर्ज किया।
A speeding car collided with a divider on the Raita Bridge in Kalyan
कल्याण रायता नदी पुल कार हादसाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण के रायता पुल पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई।

  • हादसे में 39 वर्षीय राज बहादुर जायसवाल की मौत, एक घायल।

  • टिटवाला पुलिस ने 81 वर्षीय कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

Kalyan Rayta River Bridge Car Accident: महाराष्ट्र के कल्याण के पास रायता नदी पर बने नए पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद कार पुल के डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में 39 वर्षीय राज बहादुर अमरदेव जायसवाल की मौत हो गई, जबकि अशोक कमला दुबे घायल हो गए। घटना के बाद टिटवाला पुलिस ने 81 वर्षीय कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई शहर के साकीनाका निवासी लक्ष्मण जीतराम थिलवानी (81) लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार (MH 02 EU 8753) चला रहे थे। आरोप है कि रायता नदी पर बने नए पुल से गुजरते समय उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाया। इसी दौरान कार से उनका नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सीधे पुल के डिवाइडर से टकरा गई।

A speeding car collided with a divider on the Raita Bridge in Kalyan
लासलगांव मंडी में बंपर शुरुआत! लाल प्याज को मिला सीजन का रिकॉर्ड 5,400 का भाव, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर

सिर और शरीर पर गंभीर चोटें, एक की मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार राज बहादुर अमरदेव जायसवाल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी जान चली गई। वहीं, अशोक कमला दुबे भी दुर्घटना में घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टिटवाला पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में सुरेश बिप्रचरण दास की शिकायत पर टिटवाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार चालक लक्ष्मण जीतराम थिलवानी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

A speeding car collided with a divider on the Raita Bridge in Kalyan
महंगाई का एक और झटका! महाराष्ट्र में दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे

पुलिस कर रही है आगे की जांच

मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनंजय पोरे के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस कांस्टेबल रमेश शेडगे दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस की जांच में हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही से जुड़े पहलुओं की पुष्टि की जाएगी।