बदलापुर में इसी कार में हुई थी दो लोगों की मौत (सोर्स: IANS) 
ठाणे

बदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस

Badlapur Double Death Case: ठाणे जिले के बदलापुर में महिला और कैब चालक की मौत के मामले में जांच को नया मोड़ मिला है। 3 साल के बच्चे से मिली जानकारी के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

अनन्या तिवारी

Badlapur Double Death Case Investigation: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में महिला और कैब ड्राइवर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना के समय महिला का तीन वर्षीय बेटा भी कार में मौजूद था, जिसके बयान ने मामले की जांच को नया मोड़ दे दिया है।

जिवेली गांव में मिले थे महिला और ड्राइवर के शव

ठाणे के बदलापुर शहर के जिवेली गांव में पिछले दिन एक महिला और ओला कैब ड्राइवर का शव मिला था, जिससे इलाके सनसनी फैल गई थी। मृत महिला की पहचान मनीषा भोसले के रूप में हुई, जबकि मृत ओला कैब ड्राइवर गणेश शिंदे घाटकोपर का रहने वाला था।

3 साल के बच्चे का दावा- ड्राइवर काका ने मेरी मां की हत्या की

प्रारंभिक पूछताछ में महिला के तीन वर्षीय बेटे ने ठाणे पुलिस को बताया कि कैब ड्राइवर ने उसकी मां की हत्या की। बच्चे के इस बयान के बाद पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है।

कैब चालक की मौत अब भी बनी हुई है रहस्य

हालांकि, इसके बाद ओला चालक गणेश शिंदे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की।

घटना की सूचना मिलते ही शुरू हुई जांच

डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पंचनामा कर जांच पूरे मामले की शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, मनीषा भोसले जिवेली गांव की निवासी थीं, जबकि उनके पति घाटकोपर में चाय का व्यवसाय करते हैं।

महिला और चालक के संबंध की भी हो रही पड़ताल

महिला और कैब ड्राइवर के बीच क्या संबंध थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं और इस दोहरे मौतकांड के पीछे की असली वजह क्या है, इन अलग-अलग पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल

डीसीपी सचिन गोरे ने कहा, "हम तकनीकी डेटा और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। मामले की जांच डबल मर्डर के नजरिए से की जा रही है। हम बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।" हालांकि, इस सनसनीखेज घटना से बदलापुर शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं